विज्ञापन
17 seconds ago

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' आंध्र प्रदेश और ओडिशा से आगे बढ़ते हुए उत्तर भारत में जमकर बारिश करा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब की वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में बीती रात से ही बारिश जारी है, जिसकी वजह से यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आज आंधी-तूफान को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर

PM Modi Gujarat Visit live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे. जहां वे बनासकांठा जिले से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. पीएम मोदी 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आज 2000-2000 रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. इसके अलावा वह गुजरात में 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करने वाले हैं. 

Cyclone Arnab Live Updates News Today

Congress Impeachment Live Updates: कांग्रेस आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखा राजनीतिक प्रदर्शन करने वाली है. कांग्रेस आज संसद का जन महाभियोग आयोजित करेगी. जिसमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा. दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर यह आयोजन होगा. जिसमें कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के कई दलों के सांसद भी शामिल होंगे. लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार इस मॉक संसद सत्र अध्यक्षता करने वाली है, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे इस प्रक्रिया में अहम होंगे. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद इस आयोजन में शामिल होंगे. 

पीएम मोदी पहुंचे बनासकांठा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठआ पहुंच गए हैं.  यहां गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी यहां से पीएम किसान सम्मान योजना की राशि जारी करेंगे. 

मुंबई के एक मॉल में लगी भीषण आग

मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मॉल में आग लगने का मामला सामने आया है. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) इलाके में एक पांच मंजिला मॉल में आग लग गई. मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह आग पॉश इलाके में स्थित लिंकिंग रोड पर, धनराज रेस्टोरेंट के पास मौजूद 'वीएन स्फीयर मॉल' की तीसरी मंजिल पर लगी थी.

मुंबई के एक मॉल में लगी आग

डिप्टी फायर ऑफिसर एचवी गिरकर के मुताबिक घटना 'सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट की है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की लगभग 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग दूसरी मंजिल पर एक रेस्टोरेंट में लगी थी. आग बुझाने में काफी दिक्कतें आई. आग पर काबू पा लिया गया है, कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है. कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी.'

दिल्ली में हल्की-हल्की बारिश जारी

दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश का दौर जारी है. यहां लगातार मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. जिसकी वजह से यहां सुबह के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है.

एमपी-यूपी और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है, जिसकी वजह से उत्तर भारत में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 14 राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट दिख रहा है. हालांकि आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब इस तूफान का असर कम होता दिख रहा है.

कांग्रेस का जन महाभियोग अभियान

कांग्रेस आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग लाने वाली है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर यह आयोजन होगा. जिसमें संसद सत्र जैसा आयोजन होगा. इसमें पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार अध्यक्षता करेगी. 

दिल्ली-नोएडा में बारिश ने बढ़ाई ठंड

दिल्ली नोएडा में बीती रात से हो रही बारिश के बाद ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आज भी दिनभर दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब की वजह से बारिश का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में ठंड का असर भी तेज होता जाएगा.

दिल्ली का AQI-93 है

दिल्ली में बारिश की वजह से सुबह-सुबह हल्की ठंड दिख रही है. आज दिल्ली में CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार, इंडिया गेट के आस-पास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 93 है. जिसे फिलहाल अच्छी कैटेगिरी में रखा गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Arnab LIVE Updates, Cyclone Arnab Live, Delhi Weather, Congress Impeachment, Today Live Update News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com