विज्ञापन

'कोहली और कुंबले के बीच जम नहीं रही थी', सहवाग का खुलासा, बताया क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के कोच

Virender Sehwag on kohli and kumble: पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि उन्हें उस समय भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किए जाने की बात की गई थी, जब तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबले के बीच रिश्ते खराब हो गए थे.

'कोहली और कुंबले के बीच जम नहीं रही थी', सहवाग का खुलासा, बताया क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के कोच
Virender Sehwag Team India: सहवाग का खुलासा

Virender Sehwag on kohli Vs kumble: वीरेंद्र सहवाग ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सुर्खियां बटोर ली है. सहवाग ने 2017 में खुद के कोच बनने की संभावना पर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि उन्हें बीसीसीआई की ओर से कोच बनने का ऑफर मिला था लेकिन मेरी डिमांड को नहीं माना गया. सहवाग ने ये भी खुलासा किया कि जब उन्हें कोच का ऑफर मिला था तो उन्हें सीधे तौर पर बताया गया था कि कोहली और कुंबले के बीच  कुछ जम नहीं रहा है, ऐसे में आपको टीम में आकर टीम के माहौल को ठीक करना होगा. 

कोहली और कुंबले के बीच जम नहीं रही थी

क्रिकेटनेक्स्ट पर इस बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, "अगर विराट कोहली या उस समय के बीसीसीआई सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने मुझसे संपर्क न किया होता, तो मैं इसके लिए अप्लाई भी नहीं करता, उन्होंने मेरे साथ एक मीटिंग की थी जिसमें उन्होंने बताया कि अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच सब ठीक नहीं है, इसलिए वे चाहते थे कि मैं अप्लाई करूं और कोच बनूं."

सहवाग ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "आप 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कमेंट्री करने जा रहे हैं, इसलिए अनिल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा और आप वहाx से टीम को वेस्टइंडीज ले जा सकते हैं."

मेरी डिमांड बीसीसीआई ने नहीं मानी

पूर्व ओपनर ने आगे ये भी कहा, "मैंने न तो हां कहा और न ही ना..लेकिन मैंने कहा कि अगर मैं जाता हूं, तो मैं अपना स्टाफ साथ ले जाना चाहूंगा,  असिस्टेंट कोच, बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच, फील्डिंग कोच, फिजियो, ट्रेनर ..ये सभी मेरी पसंद के होने चाहिए. लेकिन मुझे ऐसा करने का विकल्प नहीं मिला, इसलिए मैं नहीं गया. "

ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे पर फेल हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें? कोच गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

ये भी पढ़ें- WI vs PAK: बाबर आजम का तहलका, टेस्ट में ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, कोहली-रोहित सभी छूटे पीछे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Virender Sehwag, Anil Kumble, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com