विज्ञापन

Video: तू कितना क्यूट है रे...विराट कोहली का ईशान किशन के साथ मजाकिया अंदाज वायरल

Virat Kohli's playful banter with Ishan Kishan: कोहली आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए 4 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

Video: तू कितना क्यूट है रे...विराट कोहली का ईशान किशन के साथ मजाकिया अंदाज वायरल
Video of Virat Kohli's playful banter with Ishan Kishan

Virat Kohli to Ishan kishan: आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की, आरसीबी की जीत में विराट कोहली ने 69 रन की नाबाद पारी खेवी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अपनी पारी में कोहली ने 5 चौके औऱ 5 छक्के लगाए. बता दें कि बल्लेबाजी के दौरान कोहली और ईशान किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोहली लाइव मैच के दौरान ईशान किशन के साथ मजाक करते हुए नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 

विराट कोहली ने रचा इतिहास

शनिवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। आरसीबी की जीत में बल्ले से अहम भूमिका विराट कोहली ने निभाई। कोहली ने 69 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ ही आईपीएल में एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है. 

कोहली आईपीएल में रनों का पीछा करते हुए 4 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विराट कोहली के सलामी जोड़ीदार फिल साल्ट महज 8 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई.विराट बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। वहीं, पडिक्कल भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 26 गेंदों में 61 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- Video: क्या ड्रामेबाज़ है ये...विराट कोहली ने किया प्लाइंग किस, वाइफ अनुष्का शर्मा का ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com