- कोहली की वनडे कप्तान जाने पर पाकिस्तान के दानिश कनेरिया ने किया रिएक्ट
- बीसीसीआई के इस फैसले को बताया गलत
- दानिश कनेरिया ने यू-ट्यूब पर रखी अपनी राय
विराट कोहली (Virat Kohli) को वनडे की कप्तानी पद से हटा दिया गया है. कोहली की जगह अब रोहित शर्मा वनडे और टी-20 की कप्तानी करेंगे. एक तरफ जहां कोहली ने अपने मन से ही टी-20 की कप्तानी पद से खुद को आजाद किया था लेकिन अब रिपोर्ट में यह बात सामने आ रही है कि वनडे में कोहली कप्तानी करना चाहते थे लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने फैसला लेते हुए उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया है. अब कोहली के कप्तानी पद से हटने कोलेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने अपनी राय दी है और कहा है कि बीसीसीआई ने जो यह फैसला लिया है वो गलत है. बीसीसीआई ने कोहली केसाथ गलत बर्ताव किया है. कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब पर अपनी राय इस प्रकरण पर डाली है. कनेरिया ने अपनेवीडियो में कहा है कि कोहली की वनडे में कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रही है. वह एक महान बल्लेबाज है. बीसीसीआई को उनसे पूछ कर यह फैसला लेनी चाहिए थी. कोहली भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम है और उसे वह रिस्पेक्ट मिलनी चाहिए थी.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने कहा कि , जब मैंने राहुल को कोच के रूप में भारतीय टीम में देखा तो मुझे पहलेसे ही एहसास हो गया था कि दोनों के बीच कप्तान और कोच का सेटअप नहीं हो पाएगा और आखिरकार ऐसा ही नहीं. अब रोहित छोटे फॉर्मेट में कप्तानी करेंगे. दानिश कनेरिया ने अपने वीडियो में ये भी कहा कि आने वाले समय में मुझे लगता है कि कोहली से टेस्ट की भी कप्तानी जाएगी. कनेरिया ने सीधे तौर पर कहा है कि कोहली ने काफी रन बनाए हैं.
भले ही उनके लिए टी-20 वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा लेकिन उनकी शख्सियत काफी बड़ी है. बीसीसीआई को सबसे पहले अपने फैसले को लेकर उनसे बात करनी चाहिए थी. कोहली की भी बात सुननी चाहिए थे. बीसीसीआई ने एक बड़े खिलाड़ी के साथ गलत किया है. दानिश ने कहा कि राहुल द्रविड़ को कोच बनाने के पीछे बीसीसीआई ने खिचड़ी पकाई थी. पहलेसे ही बीसीसीआई ने ठान लिया था कि वो कप्तान के तौर पर कोहली को नहीं बल्कि रोहित को चाह रहे हैं.
The Ashes: गेंदबाज ने जो रूट को फंसा दिया, खेलते ही हो गए आउट, बल्लेबाज के उड़े होश, देखें Video
हालांकि कनेरिया ने कहा कि रोहित यकीनन एक अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं. उसने मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करके खुद को साबित किया है. कनेरिया ने कहा कि कोहली का आईसीसी ट्रॉफी अपने कप्तानी में न जीतना और आईपीएल में आरसीबी को खिताब न दिला पाना, एक बड़ा कारण रहा कि उन्हें छोटे फॉर्मेट की कप्तानी से हाथ धोना प़ड़ा.
विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं