- एडम जंपा ने दिखाया करिश्मा
- बिग बैश लीग में अपनी गेंदबाजी से मचाया गदर
- आखिरी ओवर में 6 गेंद पर पलट दी बाजी
BBL 2021-22: बिग बेश लीग 2021-22 (Big Bash League 2021-22 )के 7वें मैच में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) ने कुछ ऐसा करिश्मा किया जिसने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया. दरअसल मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर (Melbourne Stars vs Sydney Thunder) के बीच मैच में जंपा ने करिश्माई आखिरी ओवर करके अपनी टीम मेलबर्न स्टार्स को जीत दिली दी. हुआ ये कि सिडनी को आखिरी ओवर में केवल 11 रन की जरूरत थी और आखिरी ओवर जंपा ने की, स्पिनर के द्वारा आखिरी ओवर किए जाने को लेकर कयास लग रहे थे कि सिडनी थंडर आसानीसे यह मैच जीत जाएगी लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाने वाले जंपा ने अद्भूत गेंदबाजी की और आखिरी ओवर में केवल 6 रन खर्च कर मैच का रूख ही मोड़ दिया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जंपा के आखिरी ओवर का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे देखकर फैन्स लेग स्पिनर की भरपूर तारीफ कर रहे हैं.
The Ashes: गेंदबाज ने जो रूट को फंसा दिया, खेलते ही हो गए आउट, बल्लेबाज के उड़े होश, देखें Video
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
बता दें कि सिडनी की ओर से एलेक्स रॉस और बेन कटिंग आखिरी ओवर में क्रीज पर मौजूद थी. लेकिन जंपा की रहस्य भरी गेंद पर दोनों बल्लेबाज एक भी बड़ा शॉट नहीं मार सके, यहां तक की एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए.
ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में सिडनी को 11 रन चाहिए थे. जंपा ने पहली गेंद कटिंग को की जिसपर केवल एक रन ही बना पाया, इसके बाद अगली गेंद जो रॉस को फेंकी, उस पर बल्लेबाज केवल 2 रन ही बना सका. अब तीसरी गेंद पर फिर से रॉस थे. इस बार रॉस ने आगे बढ़कर हवाई शॉट मारने की कोशिश की लेकिन लॉन्ग ऑफ पर केवल एक रन ही बन सका. चौथी गेंद पर अब बेन कटिंग थे. इस बार कटिंग ने मिड विकेट की ओर शॉट मारा लेकिन गेंद सीधे फील्डर के पास गई. इस गेंद पर भी केवल एक ही रन बल्लेबाज बना पाए. अब 2 गेंद पर सिडनी को 6 रन की दरकार था.
रॉस गेंदबाज का सामना करने के लिए तैयार थे. रॉस ने इस बार हवाई शॉट मारा जो सीधे लॉग ऑन पर मैक्सवेल के हाथों में कैच जा रही थी लेकिन दुर्भाग्य से मैक्सवेल कैच को पकड़ नहीं पाए और इस गेंद पर भी एक रन बना. अब आखिरी गेंद पर 5 रन की दरकार थी और कटिंग स्ट्राइक पर थे. यहां पर आखिरी गेंद पर जंपा ने अपनी सबसे अक्लभरी गेंद का इस्तेमाल पर प्लैट लेग ब्रेक गेंद डाली, जिसपर बल्लेबाज अपना बल्ला भी नहीं लगा पाया. इस तरह से जंपा की यह आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना और मेलबर्न की टीम यह रोमांचक मैच 4 रन से जीतने में सफल रही. सिडनी थंडर के खिलाड़ी इस हार को पचा नहीं पा रहे थे और डग आउट में बेहद ही निराशा भरे मन से बैठे नजर आए. मानों ऐसा लगा कि वो इस हार पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं.
The Ashes: नाथन लियोन ने पूरे किए 400 विकेट, ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
सिडनी थंडर ने टॉस जीत कर पहले मेलबर्न को कराई थी बल्लेबाजी
मेलबर्न स्टार्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन बनाए जिसमें निक लार्किन ने शानदार 43 गेंद पर 52 रन बनाए. इसके अलावा हिल्टन कार्टराइट ने भी 42 रन की पारी खेली थी. इस मैच में मेलबर्न की ओर से रसेल ने भी खेल रहे थे. रसेल ने 9 गेंद पर 17 रन की पारी खेली, दूसरी ओर सिडनी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन ही बना सकी. सिडनी थंडर की ओर से सबसे ज्यादा रन मैथ्यू गिलकेस ने बनाए. गिलकेस ने 49 गेंद पर 56 रन की पारी खेली, जंपा को 1 विकेट मिला लेकिन आखिरी ओवर में करिश्मा करके लेग स्पिनर ने फैन्स का दिल जीतलिया.
विराट कोहली से किसने छीनी कप्तानी?.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं