विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2017

साथी क्रिकेटर की शुभकामना पर विराट कोहली ने रघुराम राजन की शैली में दिया जवाब, यह बात कही...

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने रविवार को अपना जन्‍मदिन मनाया. जन्‍मदिन पर कई वर्तमान-पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने उन्‍हें बधाई दी और उनके सुखद भविष्‍य की कामना की. विराट को जन्‍मदिन पर टीम इंडिया के उनके सहयोगी केएल राहुल ने एक रोचक संदेश लिखा.

साथी क्रिकेटर की शुभकामना पर विराट कोहली ने रघुराम राजन की शैली में दिया जवाब, यह बात कही...
विराट कोहली ने बर्थडे पर किए गए केएल राहुल के ट्वीट का रोचक अंदाज में जवाब दिया
  • राहुल ने लिखा था, आप बैटिंग को बेहद आसान बना देते हैं
  • जवाब में विराट ने लिखा, जो मेरा काम हैं, वही करता हूं
  • रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर राजन ने भी कही थी ऐसी ही बात
नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने रविवार को अपना जन्‍मदिन मनाया. जन्‍मदिन पर कई वर्तमान-पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने उन्‍हें बधाई दी और उनके सुखद भविष्‍य की कामना की. देश और देश के बाहर से मिलीं इन शुभकामनाओं को लेकर विराट ने अपने फैंस का आभार माना है. उन्‍होंने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, 'आप सभी के प्‍यार और शुभकामनाओं से मैं अभिभूत हूं.' विराट को जन्‍मदिन पर टीम इंडिया के उनके सहयोगी केएल राहुल ने एक रोचक संदेश लिखा. विराट ने भी जोरदार बल्‍लेबाजी करते हुए इसका शानदार तरीके से जवाब दिया. उन्‍होंने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की शैली में अपनी बात कही.

यह भी पढ़ें:  जीत के बाद धोनी को लेकर सवाल पूछा तो भड़क गए कोहली, जानिए क्या दिया जवाब

विराट कोहली को भेजे अपने शुभकामना संदेश केएल राहुल ने लिखा, 'दिग्‍गज विराट कोहली को जन्‍मदिन की बधाई. आप बल्‍लेबाजी को बेहद आसान बना देते हैं, क्‍या आप इसे रोक सकते हैं.' इस ट्वीट के जवाब में विराट ने राहुल को धन्‍यवाद देते हुए लिखा, 'धन्‍यवाद भाई. जो मेरा काम है, मैं वही करता हूं.'
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, KL Rahul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height