विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, इन दो खिलाड़ियों का भी सीरीज से बाहर होने का खतरा

IND vs SL test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है, वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, इन दो खिलाड़ियों का भी सीरीज से बाहर होने का खतरा
IND vs SL Test Series: सुंदर पहले टीम से बाहर

Washington, IND vs SL: वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी का भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. BCCI के सूत्र के मुताबिक, दूसरे टेस्ट के लिए वॉशिंगटन की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी, क्योंकि इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के दौरान इस ऑलराउंडर के पैर में चोट लग गई थी.  वहीं, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक आराम करेंगे और उसके बाद बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन की उपलब्धता भी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी, लेकिन कहा जा रहा है कि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज तेजी से ठीक हो रहा है.

बता दें कि  भारत अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा. पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले में खेला जाएगा और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा. 

बुमराह खेलेंगे या नहीं, फिटनेस पर है निर्भर !

बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक मैच से बाहर रहे थे, क्योंकि उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी और उसमें सूजन आ गई थी. भारतीय टीम चार अगस्त तक श्रीलंका पहुंच जाएगी और वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में चार दिवसीय मैच खेलेगी. लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या बुमराह अगस्त के पहले सप्ताह में टीम के साथ यात्रा कर पाएंगे या नहीं.

टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा जल्द

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी और चयन समिति की बैठक में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर गहन चर्चा होने की संभावना है

ये भी पढ़ें-'उसे लगातार यही कहते हैं' ईशान किशन ने बताया वैभव सूर्यवंशी को कैसे प्रोटेक्ट करती है टीम इंडिया

ये भी पढ़ें-\ जिम्बाब्वे को धोते ही आईसीसी T20I टीम रैंकिंग में फिर से बॉस बना भारत, टॉप-5 में इन देशों का दबदबा

ये भी पढ़ें-\ अभिषेक पीछे, तिलक नंबर 1, पिछले 2 सालों में T20I में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com