- itel Zeno 100 Pro ₹8,599 में हुआ लॉन्च
- 90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी के साथ आया नया फोन
- itel ने दो नए Fast Charging Power Bank भी लॉन्च किए
itel ने भारतीय बाजार में 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया itel Zeno 100 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो पहली बार स्मार्टफोन खरीद रहे हैं या कम बजट में एक सेकेंडरी फोन चाहते हैं. फोन की कीमत 8,599 रुपये रखी गई है और यह Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसके साथ ही कंपनी ने itel Zeno 20,000mAh और itel Zeno 10,000mAh Power Bank भी लॉन्च किए हैं.
itel Zeno 100 Pro की कीमत और उपलब्धता
itel Zeno 100 Pro की कीमत 8,599 रुपये है. यह स्मार्टफोन फिलहाल Amazon पर खरीदा जा सकता है. फोन को Comet Orange, Black और Cloud White तीन रंगों में पेश किया गया है. सभी कलर वेरिएंट MIL-STD-810H Military Grade Certification के साथ आते हैं, जिससे यह सामान्य गिरने या झटकों से बेहतर सुरक्षा देने का दावा करता है.
डिस्प्ले, कैमरा और फीचर्स
itel Zeno 100 Pro में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz Refresh Rate को सपोर्ट करता है. बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें DTS साउंड टेक्नोलॉजी वाला स्पीकर दिया गया है. फोन में Dynamic Bar फीचर भी मिलता है, जो कॉल, नोटिफिकेशन और बैटरी से जुड़ी जानकारी स्टेटस बार में दिखाता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में IR Blaster भी मिलता है, जिसकी मदद से AC, TV और अन्य घरेलू उपकरणों को कंट्रोल किया जा सकता है.
प्रोसेसर, बैटरी और सॉफ्टवेयर
itel Zeno 100 Pro में Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 3GB RAM मिलती है, जिसे RAM Booster फीचर की मदद से 5GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है.
कंपनी का कहना है कि यह फोन कॉलिंग, WhatsApp, सोशल मीडिया और वीडियो देखने जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए उपयुक्त है. 10,000 रुपये से कम कीमत में 5G उपलब्ध न होने के कारण इसे 4G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है.
itel ने लॉन्च किए दो नए Power Bank
itel ने स्मार्टफोन के साथ दो नए पावर बैंक भी लॉन्च किए हैं.
itel Zeno 20,000mAh Power Bank की कीमत 2,299 रुपये है. इसमें 45W Fast Charging, Built-in 36cm Type-C Cable, Digital Display, Dual Output Ports और PD 3.0, QC 3.0 तथा Apple 2.4A का सपोर्ट मिलता है. इसका वजन 310 ग्राम है और यह स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप चार्ज कर सकता है.
वहीं itel Zeno 10,000mAh Power Bank की कीमत 1,399 रुपये रखी गई है. इसमें 22.5W Fast Charging, Digital Battery Display, Dual Output Ports और बॉक्स में 3A Type-C Cable दी गई है. इसका वजन 176 ग्राम है और इसे पॉकेट-फ्रेंडली डिजाइन के साथ पेश किया गया है. दोनों पावर बैंक Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.
ये भी पढ़ें- Facebook पर फ्री में मिलेगा वेरिफाइड बैज, नहीं देना होगा एक भी रुपया, केवल डालना होगा सेल्फी वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं