IND vs BAN Test: जनवरी 2019 के बाद पहली बार भारत के टेस्ट-विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में तीन अंकों के स्कोर को पार किया. बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में जारी पहले टेस्ट (India vs Bangladesh) की दूसरी पारी में पुजारा ने 130 गेंदों में 102 रनों की असाधारण पारी खेली, और इस प्रारूप में अपना 19वां शतक लगाया. पुजारा शतक तक पहुंचने पर काफी खुश थे, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े विराट कोहली (Virat Kohli) की प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया.
अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के लिए एक लंबे समय तक इंतजार करने वाले कोहली अच्छी तरह से समझते हैं कि पुजारा (Cheteshwar Pujara Century) के लिए लगभग 4 साल तक इंतजार करना कितना मुश्किल रहा होगा. उनका यह एहसास महसूस करना कि देश के लिए फिर से शतक बनाने का क्या मतलब है.
पुजारा को अपना शतक पूरा करने के बाद अपना बल्ला उठाते हुए देखकर कोहली (Virat Kohli) के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी. उन्होंने सेंचुरियन (Cheteshwar Pujara) को गले लगाया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी. जिसके बाद भारत की दूसरी पारी की घोषणा भी कर दी गई.
वीडियो में देखिए पुजारा और विराट का जश्न:
Cheteshwar Pujara deserves every bit of applause. He played brilliantly in England and Australia but was unable to get to the landmark figure. Well played! #CheteshwarPujara #INDvBAN pic.twitter.com/u4OeEL18xE
— Kunal (@kunaljoshi93) December 16, 2022
𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐭𝐢𝐦𝐞 𝐡𝐞 𝐜𝐨𝐧𝐯𝐞𝐫𝐭𝐬 𝐢𝐭 💯🙌
— Sony LIV (@SonyLIV) December 16, 2022
A long wait of 1️⃣4️⃣4️⃣3️⃣ days & 5️⃣2️⃣ innings is over for @cheteshwar1 😍 as he reaches his 1️⃣9️⃣th 𝑻𝒆𝒔𝒕 𝒄𝒆𝒏𝒕𝒖𝒓𝒚, also his fastest ever 👏⚡#Pujara #BANvIND #INDvsBAN pic.twitter.com/sa4dGikVyX
पुजारा दूसरी पारी में शतक बनाने वाले भारत के एकमात्र खिलाड़ी नहीं थे. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) भी 152 गेंदों पर 110 रन बनाकर तीन अंक के स्कोर तक पहुंचे. इससे पहले पहली पारी में पुजारा 90 रन पर आउट हुए थे.
भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रनों का लक्ष्य दिया है. तीसरे दिन के अंत में मेजबान टीम का स्कोर 42/0 रहा, क्रीज में नजमुल हुसैन शंटो और जाकिर हसन थे.
* पाकिस्तान के Azhar Ali ने अचानक किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, किसी भी दबाव से किया इंकार
मां का जज़्बा, कहा- "नून रोटी खाएंगे.. फुटबॉल ज़रूर खिलाएंगे"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं