विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

IND vs NZ: 200वें वनडे में शतक जड़ने वाले देश के पहले क्रिकेटर बने विराट, तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा. युवराज ने 200वें वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 2008 में 76 रन बनाए थे.

Also Read in
IND vs NZ: 200वें वनडे में शतक जड़ने वाले देश के पहले क्रिकेटर बने विराट, तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड
भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह. (फाइल फोटो)
  • 200वें वनडे में शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
  • दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स विराट से पहले कर चुके हैं यह कारनामा
  • अपनी इस पारी के दौरान विराट ने कीवी टीम के खिलाफ 1000 रन भी पूरे किए
मुंबई: विराट कोहली ने 200वें वनडे मैच में शतक जड़कर एक रिकॉर्ड कायम किया है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 200वें मैच में शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा. युवराज ने 200वें वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 2008 में 76 रन बनाए थे. यह भी पढ़ें : IND vs NZ: कोहली...कोहली के नारों से गूंज उठा मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, देखें VIDEO

कोहली 200वें मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले यह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने 200वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी. डिविलियर्स ने पिछले साल केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 200वां वनडे खेलते हुए 101 रन बनाए थे. हालांकि 200वें मैच में सबसे ज्याद रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया है. विराट ने 125 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 121 रन की शानदार पारी खेली है. 

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: इस मामले में पोंटिंग से आगे निकले विराट, अब सिर्फ 'क्रिकेट के भगवान' से हैं पीछे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरे किए 1000 रन
अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1000 रन भी पूरे कर लिए. इसके लिए उन्होंने केवल 17 पारियां खेली और इस तरह से डीन जोन्स के 19 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ा.

VIDEO: नंबर-1 रैंकिंग पर टीम इंडिया की निगाहें


कोहली ने करियर का 31वां शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ा है.अब सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली केवल 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IND Vs NZ, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com