विज्ञापन

Ind vs NZ T20 WC फाइनल मैच में संजू सैमसन किसी और के इशारों पर मार रहे थे चौके-छक्के? वायरल हुआ वीडियो

साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर बेसिल जोसफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो दिखा रहे हैं कि किस तरह संजू सैमसन उनके इशारों पर शॉट मार रहे हैं.

Ind vs NZ T20 WC फाइनल मैच में संजू सैमसन किसी और के इशारों पर मार रहे थे चौके-छक्के? वायरल हुआ वीडियो
बेसिल जोसफ कर रहे थे संजू सैमसन को इशारे
Social Media
नई दिल्ली:

8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड का टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला काफी खास रहा. देशभर की निगाहें इस मैच पर थीं कि बस किसी तरह घर आई ट्रॉफी घर में ही रह जाए और हुआ भी कुछ ऐसा है. इंडियन टीम ने जबरदस्त परफॉर्म किया. बैट्समैन ने बल्ले का जादू चलाया तो गेंदबाज और फील्डर्स भी कहीं पीछे नहीं रहे और मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत होती गई. फाइनल मैच में संजू सैमसन की तूफानी पारी भी चर्चा में रही. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि संजू किसी के इशारों पर खेल रहे थे तो आप क्या कहेंगे?

मैदान के बाहर बैठे किसी शख्स के इशारों पर चौके-छक्के लगा रहे थे सैमसन?

ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लगेगी और असल में ये बस एक इत्तेफाक है और बस इसी पर एक मजाक सा बन गया. साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर बेसिल जोसफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें आप देखेंगे कि बेसिल उंगली का एक इशारा करते हैं और उधर संजू सैमसन छक्का जड़ देते हैं. ऐसा होते है वो तुरंत हिंट देते हैं कि देखो मेरे इशारे पर ऐसा हुआ और वहां उनके साथ मौजूद दूसरे लोग सैल्यूट करने लगते हैं. खैर इस तरह के मस्ती मजाक के तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए लेकिन जिस बात ने वुमेंस डे को खास बना दिया वो थी टी-20 वर्ल्ड कप में हमारी टीम की जीत. ये टी-20 वर्ल्ड कप में हमारी तीसरी जीत थी. इससे पहले हम 2007 में और 2024 में ये खिताब अपने नाम कर चुके थे. तीसरी बार 2026 में यह कप घर आया. 

यह भी पढ़ें: ना दीपिका पादुकोण, ना प्रभास और ना बिग बी कल्कि 2898 एडी के लिए इस एक्टर को मिली थी मोटी फीस, 10 दिन में ले गया था 150 करोड़

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो वायरल, मिस्ट्री मैन के साथ क्लोज डांस करती आईं नजर, कौन हैं ये सौरभ बेदी? 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Samson, Sanju Samson Age, Sanju Samson Records, Sanju Samson Ind Vs Nz Finale, Sanju Samson Net Worth, Sanju Samson Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com