विज्ञापन

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ IPL के असल 'किंग' बने विराट कोहली, टॉप-5 में दिग्गजों की है भरमार

विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा है.

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ IPL के असल 'किंग' बने विराट कोहली, टॉप-5 में दिग्गजों की है भरमार
Rohit Sharma and Virat Kohli

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला बीते रविवार (31 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां बेंगलुरु की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के हीरो आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) रहे. जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 गेंदों में 178.57 की स्ट्राइक रेट से 75 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. पिछले मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनते ही कोहली ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 'किंग' कोहली से पहले यह विशेष उपलब्धि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम दर्ज थी. जिन्होंने टूर्नामेंट में 21 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीता है. मगर पिछले मुकाबले में खास अवॉर्ड पाते हुए कोहली ने 'हिटमैन' को पीछे छोड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक विराट कोहली ने आईपीएल में कुल 22 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड अपने नाम किया है. 

टॉप-5 में धोनी और जडेजा का नाम भी शामिल 

आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद टूर्नामेंट में जहां कोहली सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. वहीं दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा काबिज हैं. तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है. माही ने आईपीएल में कुल 18 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड हासिल किया है. चौथे स्थान पर कुल दो खिलाड़ियों का नाम आता है. ये खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और केएल राहुल हैं. जडेजा और राहुल ने आईपीएल में क्रमशः 17-17 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड अपने नाम किया है. टॉप-5 में पांचवें स्थान पर युसुफ पठान काबिज हैं. जिन्होंने 16 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड प्राप्त किया है. 

आईपीएल में सर्वाधिक बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी 

22 - विराट कोहली
21 - रोहित शर्मा 
18 - एमएस धोनी 
17 - रवींद्र जडेजा
17 - केएल राहुल 
16 - युसुफ पठान

आईपीएल 2026 में खूब चला कोहली का बल्ला 

आईपीएल के 19वें सीजन में शिरकत करते हुए कोहली का बल्ला खूब चला. टीम के लिए उन्होंने कुल 16 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 16 पारियों में 56.25 की औसत से 675 रन बनाने में कामयाब रहे. जहां उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को एक शतक और पांच अर्धशतक देखने के मिले. 105 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी रही. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: मुंह पर काला मास्क, टॉवल से खुद को बचाते एयरपोर्ट से निकले 'बिहारी बाबू', सोशल मीडिया पर छा गए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com