- अगस्त्य के साथ खेलते नजर आए राशिद खान
- गुजरात टाइटंस ने पोस्ट की खूबसूरत वीडियो
- गुजरात के उपकप्तान हैं राशिद खान
आईपीएल 2022 (IPL 2022) का खुमार लोगों के उपर छाया हुआ है. इस साल लोगों को जिस टीम ने सर्वाधिक प्रभावित किया है, वह है हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली नई नवेली टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans). इस टीम में उतने धुरंधर खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं, जीतने की अन्य टीमों में, लेकिन फिर भी इस टीम ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन करते हुए सराहनीय काम किया है. हाल यह है कि जीटी की टीम अपने 10 मुकाबलों के बाद आठ जीत एवं महज दो हार के बाद सर्वाधिक 16 अंक (+0.158) लेकर अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है.
गुजरात की कमान भारतीय टीम के 28 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के हाथों में है, वहीं टीम के उपकप्तान 23 वर्षीय युवा अफगान क्रिकेटर राशिद खान (Rashid Khan) हैं. गुजरात की टीम ने इन खिलाड़ियों का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में पांड्या अपने बेटे अगस्त्य (Agastya) के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं राशिद पीछे से अगस्त्य को प्यार से पुचकारते हुए नजर आ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Just three words… Cutest Video Ever????#SeasonOfFirsts #AavaDe @hardikpandya7 @rashidkhan_19 pic.twitter.com/j68p8ebml3
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 4, 2022
RCB vs CSK: आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद धोनी ने बताया, अब किसपर ध्यान दे रही है टीम
गुजरात टाइटंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ तीन शब्द...अब तक का सबसे प्यारा वीडियो.' गुजरात द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को पांड्या और राशिद के फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं. एक क्रिकेट प्रेमी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'राशिद बहुत विनम्र शख्स हैं.'
बता दें पांड्या ने एक जनवरी 2020 में बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से दुबई (Dubai) में सगाई की थी. 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पांड्या ने खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है और वह बाप बनने वाले हैं. हार्दिक पांड्या ने अपने बच्चे का नाम अगस्त्य रखा है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं