- आरसीबी के खिलाफ सीएसके को मिली हार
- कैप्टन धोनी ने कहा- अपनी खामियों पर ध्यान देने की जरूरत है
- हाल ही में दुबारा सीएसके के कप्तान बने हैं धोनी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में बुधवार को 13 रन की शिकस्त झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने यहां कहा कि उनकी टीम के अंक तालिका की जगह अपनी खामियों पर ध्यान देने की जरूरत है. चेन्नई की टीम जीत के लिए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी. इस हार से टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के कागार पर पहुंच गयी है.
धोनी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘हमें यह देखते रहना चाहिए कि क्या गलत हुआ. आप अंक (तालिका) को देख कर विचलित हो सकते है. हम अपनी खामियों पर ध्यान दे रहे हैं ना कि अंक तालिका में हम किस स्थान पर हैं.'' कप्तान ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होते जा रही थी और बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन ने निराश किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘हमने (बेंगलोर को) प्रतिस्पर्धी स्कोर पर रोका था लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया. लक्ष्य का पीछा करते समय आपको पिच का अंदाजा रहता है. लक्ष्य का पीछा करना आकलन का खेल है. हमारे बल्लेबाज सही से आकलन नहीं कर पाए.''
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं