विज्ञापन

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, अब कौन लेगा उनकी जगह, ये 4 खिलाड़ी कतार में

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वहीं, कोहली की जगह वनडे सीरीज में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, यह भी देखना दिलचस्प होने वाला है.

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, अब कौन लेगा उनकी जगह, ये 4 खिलाड़ी कतार में
विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर !

भारतीय वनडे टीम को तगड़ा झटका लगा है, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.हालांकि अभी ऑफिशियली ऐलान नहीं किया गया है. वैसे, कोहली के बाहर होने से दो सवाल सबके मन में हैं.आखिर कोहली की वापसी कब हो सकती है और साथ ही उनकी जगह वनडे टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा.  इसको लेकर बहस तेज हो गई है. ऐसे में जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो कोहली की जगह इस वनडे सीरीज में ले सकते हैं. इसके अलावा ये भी हम जानेंगे कि आखिर कोहली की वापसी कब तक हो सकती है. 

ऋतुराज गायकवाड़

कोहली की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किए जाने की बात सामने आ रही है. इंडियन एक्प्रेस के अनुसार गायकवाड़ को कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली को 2 हफ्ते आराम करना होगा. भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 20 जून को है. ऐसे में यदि सबकुछ ठीक रहा तो कोहली तीसरे वनडे में खेल सकते हैं.  रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली को कम से कम दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है, और हालाकि वे 20 जून को होने वाले आखिरी वनडे तक फिट हो सकते हैं, फिर भी चयनकर्ताओं  की ओर से उन्हें इस सीरीज़ में शामिल किए जाने की संभावना कम है, जिसमें केवल तीन वनडे मैच हैं. गायकवाड़ को पहले भारत A टीम में शामिल किया गया था, जब आईपीएल के दौरान रियान पराग घायल हो गए थे और चयन समिति ने उनका नाम टीम में जोड़ा था.औपचारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है.

यशस्वी जायसवाल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में यशस्वी जायलवाल को मौका मिल सकता है. जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. बता दें कि जायसवाल ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच 6 दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें इस बल्लेबाज ने 116 रन की पारी खेली थी. 

साई सुदर्शन

इस मामले में तीसरे दावेदार साई सुदर्शन हैं. सुदर्शन का आईपीएल में जबरदस्त परफॉर्मेंस रहा था. अबतक सुदर्शन ने भारत के लिए तीन वनडे मैच खेले हैं. साई ने आईपीएल 2026 में 17 मैच खेकर कुल 722 रन बनाए थे. जिसमें एक शतक औऱ 8 अर्धशतक शामिल थे. 

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल, कोहली की जगह भारत की वनडे टीम में जगह बनाने के लिए एक और मजबूत दावेदार हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-26 सीज़न के 9  मैचों में 725 रन बनाए.  पडिक्कल को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया है.  पडिक्कल ने भारत के लिए आखिरी व्हाइट-बॉल मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. 

कब होगी कोहली की वापसी

तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. बीसीसीआई. के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. आईपीएल फाइनल के दौरान उन्हें चोट लगी थी. स्कैन से पता चला है कि उनकी घुटने के पीछे की मांसपेशियां फट गई है. '' अब सबके मन में एक सवाल है कि कोहली की वापसी कब होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली को 2 हफ्ते आराम करना होगा. भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 20 जून को है. ऐसे में यदि सबकुछ ठीक रहा तो कोहली तीसरे वनडे में खेल सकते हैं. 

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 14 जून, 2026, धर्मशाला 
दूसरा वनडे: 17 जून, 2026,  लखनऊ 
तीसरा वनडे: 20 जून, 2026,चेन्नई

ये भी पढ़ें-  IND vs AFG: टेंशन में टीम इंडिया, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर! जानें क्या है समस्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com