Petrol Diesel Price on 29 June: आज यानी 29 जून 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. क्रूड ऑयल में तेजी के बीच देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार एक बार फिर पुराने रेट ही बरकरार रखे हैं. आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol And Diesel Prices In India) हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर में पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) ताजा रेट जरूर चेक कर लें.
आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट
- दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर है.
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है.
- जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपये और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है.
इन शहरों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है. यहां पेट्रोल 1.18 रुपये और डीजल 1.13 रुपये सस्ता हुआ है.जबकि भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर है. यहां पेट्रोल 1.52 रुपये और डीजल 1.47 रुपये सस्ता हुआ है.
क्रूड ऑयल फिर चढ़ा, क्या भारत में भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
इस समय अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव और इजरायल-ईरान युद्ध का असर एक बार फिर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर दिखने लगा है. सोमवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude Price) करीब 73.39 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी करीब 70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा.
मिडिल ईस्ट युद्ध के दौरान ब्रेंट क्रूड ऑयल एक समय करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था. फिलहाल यह करीब 74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी रहती है, तो इसका असर भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है.
मार्च से मई के बीच सरकारी तेल कंपनियों को भारी नुकसान
देश की सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम फिलहाल ग्राहकों पर कम से कम असर डालने की कोशिश कर रही हैं. पश्चिम एशिया में तनाव के दौरान भी इन तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने करीब ढाई महीने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी का बोझ खुद उठाया. इसके बाद उन्होंने पेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर ₹7.50 की बढ़ोतरी की, जो दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में हुई बढ़ोतरी की तुलना में काफी कम थी. इससे कंपनियों की कमाई पर असर पड़ा, लेकिन ग्राहकों को राहत मिली.
भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार महंगा होता है, तो उसका असर आगे चलकर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ सकता है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं. इसमें सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत और केंद्र - राज्य सरकारों के टैक्स का होता है. अगर कच्चा तेल महंगा होता है या रुपया कमजोर होता है, तो आगे चलकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.
SMS से ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल का लेटेस्ट रेट
अगर आप अपने शहर का ताजा पेट्रोल और डीजल रेट मोबाइल पर जानना चाहते हैं, तो Indian Oil के ग्राहक RSP <स्पेस> City Code लिखकर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. Bharat Petroleum के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर भेज सकते हैं. वहीं Hindustan Petroleum के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर अपने शहर का ताजा रेट पता कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं