ICC T20I Rankings में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने पांच स्थान के फायदे के साथ 10 वें नंबर पर आ गए हैं. ऐेसा होते ही रिजवान ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और इयोन मोर्गेन को पछाड़ दिया है. रिजवान का परफॉर्मेंस जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार रहा था. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में रिजवान ने 82 और 91 रन की पारी खेलकर अपनी स्थिति टी-20 रैंकिंग में सुधार ली है. आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर डेविड मलान मौजूद हैं. भारत के विराट कोहली और केएल राहुल रैंकिंग में पांचवें और सातवें नंबर पर मौजूद हैं. पाकिस्तान के दिग्गज बाबर आजम इस रैकिंग में नंबर 3 पर कायम हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Pakistan star @iMRizwanPak storms into the top ???? of the @MRFWorldwide ICC Men's T20I Player Rankings for batting
— ICC (@ICC) April 28, 2021
Full list: https://t.co/EdMBsm6zwM pic.twitter.com/XPZukYrIVT
इंग्लैंड के डेविड मलान 892 अंक के साथ टॉप पर हैं तो वहीं आरोन फिंच 830 अंक के दूसरे नंबर पर काबिज हैं. बाबर के पास इस समय रैंकिंग में 828 अंक हैं. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल भी टी-20 रैंकिंग में टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. मैक्सवेल इस समय में रैंकिंग में 8वें नंबर पर हैं. मार्टिन गप्टिल 88 अंक के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं.
IPL 2021: मोहम्मद सिराज बने नए यॉर्कर किंग, बल्लेबाजों को इस तरह से कर रहे हैं परेशान, देखें Video
इंग्लैंड के मोर्गेन 633 अंक के साथ 12वें नंबर पर हैं तो वहीं रोहित शर्मा 613 अंक के साथ 14वें रैंक पर मौजूद हैं. टी-20 रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के सिर्फ 2 बल्लेबाज ही इस समय मौजूद हैं. आईपीएल के बाद भी भारत को टी-20 मैच नहीं खेलने हैं. आईपीएल खत्म होने पर भारतीय टीम इंग्लैंड जाएगी, जहां विश्व चैंपियनशिप का फाइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं