विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2022

VIDEO : विराट के रबाडा को लगाए इस SIX को क्यों बताया जा रहा है 'दुर्लभ', वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आंकड़ों का खेल होता ही जबरदस्त है. साल 2019 से अभी तक अगर सिक्स लगाने की बात करें तो उमेश  यादव भी विराट से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं उन्होंने 155 गेंदों 11  छक्के लगाए हैं. 

VIDEO : विराट के रबाडा को लगाए इस SIX को क्यों बताया  जा रहा है 'दुर्लभ', वजह जानकर आप  भी हो जाएंगे हैरान
79 रनों की इस पारी के दौरान विराट कोहली ने कुल 12 चौके लगाए और एक छक्का लगाया
  • 2019 के बाद विराट का पांचवां छक्का
  • कगिसो रबाडा को लगाया विराट ने छक्का
  • विराट ने बनाए पहली पारी में 79 रन
नई दिल्ली:

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच जारी तीसरे टेस्ट के पहले दिन कगिसो रबाडा(Kagiso Rabada) ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) जिस अंदाज में साल की अपनी पहली पारी खेल रहे थे उसे देखकर सभी उनके फैंस बेहुद खुश हुए. जब कगिसो रबाडा भारतीय बल्लेबाजों पर हावी हो रहे थे उस समय विराट कोहली कोहली के एक सिक्स ने रबाडा को फिर एक दम से अपने बल्लेबाजी की ताकत का अहसास करवा दिया. वैसे विराट के इस छक्के को लेकर तमाम तरह के आकंड़ों में फिट किया जा रहा है. 

यह पढ़ें- IPL Mega Auction में इस ऑस्ट्रेलियाई धांसू तेज गेंदबाज को लेकर मचेगी होड़, छह साल बाद हो रही है वापसी

अपनी 79 रनों की इस पारी के दौरान विराट कोहली ने कुल 12 चौके लगाए और एक छक्का लगाया. एक आंकड़ें की मानें ये विराट कोहली का 2019 के बाद टेस्ट क्रिकेटट में पांचवां छक्का था. अगर उनके छक्कों की तुलना रोहित शर्मा से करें तो रोहित ने इस दौरान 51 छक्के लगाए हैं. मयंक अग्रवाल ने 25 और ऋषभ पंत ने 18 बार गेंद को स्टैंड्स में पंहुचाया है.

विराट कोहली का यह छक्का पहले दिन भारतीय बैटिंग के 41वें ओवर में आया. यह इस मैच का पहला छक्का था. हालांकि रबाडा ने एक अच्छी बाउंसर गेंद फेंकी थी जिसे रक्षात्मक तरीके से पुल करते हुए विराट ने खेला और गेंद पर विराट और टीम को छह रन मिले. आंकड़ों का खेल होता ही जबरदस्त है साल 2019 से अभी तक अगर सिक्स लगाने की बात करें तो उमेश  यादव भी विराट से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं उन्होंने 155 गेंदों 11  छक्के लगाए हैं. 

अगर मैच की बात करें तो भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 223 रन पर आउट हो गई क्योंकि कप्तान कोहली को छोड़कर अधिकांश बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए.  पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले केएल राहुल स्कोरबोर्ड में सिर्फ 12 रन ही जोड़ सके. उनके सलामी जोड़ीदार मयंक ने भी 35 गेंदों में 15 रन जोड़े. अंडर-फायर चेतेश्वर पुजारा 77 गेंदों में 43 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए. 

First Class Cricket और Test Match Cricket में क्या अंतर होता है

. ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, South Africa, South Africa Vs India 2021/22, Virat Kohli, Kagiso Rabada, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com