विज्ञापन

IND vs NZ ODI Series: विराट कोहली या रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के खिलाफ किसके बल्ले से आएगी सेंचुरी? पुजारा की भविष्यवाणी

पूर्व स्टार भारतीय चेतेश्वर पुजारा की मानें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली के शतक लगाने के चांस अधिक हैं.

IND vs NZ ODI Series: विराट कोहली या रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के खिलाफ किसके बल्ले से आएगी सेंचुरी? पुजारा की भविष्यवाणी
कोहली या रोहित, न्यूजीलैंड के खिलाफ किसके बल्ले से आएगी सेंचुरी

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की तुलना में विराट कोहली के शतक लगाने के चांस ज्यादा हैं. पुजारा का मानना ​​है कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के कारण कोहली के पास पारी को संवारने और एंकर रोल निभाने का बेहतर मौका होता है. वहीं, पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत दिलाने की रोहित की आम जिम्मेदारी न्यूजीलैंड की पिचों पर बदल सकती है.

पुजारा ने 'जियोस्टार' पर कहा,"रोहित जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उसमें उनकी भूमिका पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की होती है. न्यूजीलैंड में शायद यह भूमिका बदल जाए, जिससे वे भी शतक की ओर बढ़ सकें. लेकिन विराट के मामले में चांस थोड़े ज्यादा हैं क्योंकि वे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं. उनका खेल काफी हद तक एक 'एंकर' की भूमिका निभाने जैसा है."

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा,"नंबर तीन पर आने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे फॉर्मेट में शतक लगाना थोड़ा आसान हो जाता है. ओपनर की भूमिका भी तय होती है, लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में यह थोड़ी बदल जाती है. इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित की तुलना में विराट के शतक लगाने के चांस ज्यादा हैं."

पुजारा को दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है और उन्होंने भविष्यवाणी की है कि पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हो सकती है. उनका मानना ​​है कि न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा मिल सकता है क्योंकि भारत पहले तीन मैचों और आखिरी दो मैचों में अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगा.

हालांकि, उन्हें सीरीज के शुरुआती हिस्से में भारत के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है, लेकिन साथ ही उन्हें लगता है कि आखिरी मैचों में टीम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. पुजारा ने कहा,"2-2 से बराबरी. पहले तीन मैचों में एक टीम खेल रही है, और फिर आखिरी दो मैचों में एक अलग भारतीय टीम खेलेगी. इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा है क्योंकि आप सभी पांच मैचों में एक ही टीम के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं. फिर भी, मुझे पहले तीन मैचों में भारतीय टीम पर पूरा भरोसा है, क्योंकि मुझे लगता है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे." उन्होंने आगे कहा,"आखिरी दो मैच थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन यह एक कड़ा मुकाबला होगा. और न्यूजीलैंड में बारिश होती रहती है, इसलिए शायद एक मैच बारिश की भेंट चढ़ जाए."

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारत के इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर दांव पर

यह भी पढ़ें: वेलिंगटन टेस्ट में खेल पाएंगे ऋषभ पंत? विकेटकीपर को लेकर आई यह बड़ी खबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, Cheteshwar Arvind Pujara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com