विराट कोहली ने एक महीने से भी ज्यादा समय बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, लेकिन उनमें लय की कोई कमी नहीं दिखी. ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में उन्होंने शानदार जज्बा दिखाया और भारत को जीत दिलाई. कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था. विदेशी जमीन पर वनडे मैचों में यह कोहली का 50वां ऐसा स्कोर था, जिसमें उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए. ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
वनडे में विदेशी सरजमीं पर सबसे अधिक मौकों पर 50 या उससे अधिक का स्कोर करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा है. उनके बाद रिकी पोंटिंग हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. संगाकारा ने वनडे में 45 मौकों पर यह कारनामा किया है, जबकि पोटिंग ने 42 बार यह किया है. इसके बाद राहुल द्रविड़ का नाम है. जबकि सचिन इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं.
विदेशी सरजमीं पर सबसे अधिक 50+ पारी
- विराट कोहली-50
- कुमार संगाकारा-45
- रिकी पोटिंग-42
- राहुल द्रविड़-39
- महेंद्र सिंह धोनी-38
- सचिन तेंदुलकर-36
- जैस कैलिस-36
- विव रिचर्ड्स-36
- इंजमाम-उल-हक- 34
- रोहित शर्मा - 33
बात अगर मैच की करें तो ईडन पार्क में खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. भारत की जीत में अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही.
186 का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 1 के स्कोर पर लगा. रोहित बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद गिल और विराट ने पारी को संभाला. बारिश की वजह से खेल दो बार बाधित हुआ.
दूसरी बार बारिश की बाधा के बाद जब खेल शुरू हुआ, तो डीएलएस नियम के मुताबिक भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 का लक्ष्य मिला. शुभमन गिल और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी के दौरान लग रहा था कि भारत 9 विकेट से जीत हासिल करेगी, लेकिन ये साझेदारी टूटते ही लगातार विकेट गिरे.
गिल दूसरे विकेट के रूप में 56 गेंदों पर 37 रन बनाकर 114 के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद 124 के स्कोर पर विराट कोहली तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए. विराट ने अर्धशतक लगाया. वे 51 गेंदों पर 1 छक्का और 13 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए.
124 के स्कोर पर ही अक्षर पटेल बिना खाता खोले चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. श्रेयस अय्यर भी 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर 136 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए. राहुल और नमन धीर ने भारतीय टीम को जीत दिलाई. भारत ने 5 विकेट पर 22.4 ओवर में 143 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता. राहुल 3 और धीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे.
इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई थी. न्यूजीलैंड के लिए टिम सिफर्ट ने 38, डेरिल मिचेल ने 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, ब्लेयर टिकनर ने 34 और जैकब डफी ने नाबाद 15 रन बनाए थे. कीवी टीम ने एक समय 146 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे. ब्लेयर और डफी ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: Youth Olympics: 15 साल की तन्वी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वालीं पहली भारतीय, पदक से सिर्फ एक जीत दूर
यह भी पढ़ें: ACT हॉकी में भारत का दबदबा कायम, सेमीफाइनल में कोरिया को 8-1 से रौंदा, फाइनल में जापान से होगी भिंड़त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं