विज्ञापन

अब नंबर-1 कोहली, तेंदुलकर नंबर-3 पर, 'किंग' का 'विराट' कारनामा

पहले वनडे में विराट ने न्यूजीलैंड के खिला 51 गेंदों में 74 रन बनाकर एक और अर्द्धशतक जड़ा, तो इसी के साथ ही उन्होंने बड़ा कारनामा भी कर डाला

अब नंबर-1 कोहली, तेंदुलकर नंबर-3 पर, 'किंग' का 'विराट' कारनामा
पूर्व कप्तान विराट ने पहले ही वनडे में अर्द्धशतक जड़कर कीवियों को मैसेज दे दिया है
source: X

जमी भारत की हो, ऑस्ट्रेलिया की, या फिर न्यूजीलैंड. कोहली का बल्ला न पिच की परवाह करता है, न धरती की. बुधवार को ऑकलैंड में बैटिंग  'किंग'ने सीरीज के पहले ही मैच में कीवियों को संदेश दे दिया कि वह बचे चार मैचों में उनका क्या हाल करने जा रहे हैं. विराट ने 51 गेंदों पर 13 चौकों, 1 छक्के से 74 रन की पारी खेली. इसी के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली. अब कोहली और पोंटिंग संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है.  इस मामले में सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं. लेकिन कोहली अपनी विराट "यूएसपी (खास बात)' के कारण सभी बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं. और वह यूएसपी कोहली का पचास से ऊपर का औसत है. कोहली सभी बल्लेबाजों में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 50 या इससे ऊपर का औसत न्यूजीलैंड के खिलाफ निकाला है. 

यह भी पढ़ें: 14,280 रुपये के जूतों ने खींचा विराट, रोहित सहित टीम का ध्यान,  की जमकर खरीददारी, जानें क्या है खास बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

              खिलाड़ी
मैचपारीरनऔसतशतकअर्द्धशतक
विराट कोहली3737197153.27711
रिकी पोंटिंग5150197145.83612
सचिन तेंदुलकर4241175057.4858
कुमार संगकारा4745156846.05212
सनथ जयसूर्या4745151940.2058
जैक्स कैलिस4544144933.7529
मार्क वॉ3939136240.2559
महेला जयवर्धने5045132640.0535
तिलकरत्ने दिलशान3945130833.1536
इंजमाम-उल-हक4542128342.1939

मैच से पहले  विराट को मिली  स्पेशल जर्सी !

मैच से पहले वनडे से पूर्व भारतीय खिलाड़ियों कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के पूर्व महान रग्बी खिलाड़ी केविन मीलामू से पर्सनलाइज्ड ऑल ब्लैक्स जर्सी दी. ऑकलैंड के ईडन पार्क में एक खास बातचीत के दौरान तीनों का ऑल ब्लैक्स परिवार में स्वागत किया गया, जहां मीलामू ने क्रिकेटरों को उनके क्रिकेट नंबर वाली एक काली जर्सी दी. गिल को 77, कोहली को 18 और रोहित को 45 नंबर की जर्सी दी गई.

न्यूजीलैंड रग्बी के सबसे मशहूर खिलाड़ियों में से एक मीलामू ने 132 टेस्ट मैचों में ऑल ब्लैक्स का प्रतिनिधित्व किया. वह 2011 और 2015 में रग्बी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. 4 नवंबर को मशहूर ऑकलैंड वेन्यू पर शुरू हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय स्टार्स के साथ उनकी मीटिंग ने एक स्पोर्टिंग क्रॉसओवर का मौका दिया.

ईडन पार्क न्यूजीलैंड के स्पोर्टिंग इतिहास में एक खास जगह रखता है, जो देश के सबसे मशहूर रग्बी वेन्यू में से एक है. यह स्टेडियम ऑल ब्लैक्स के शानदार 54 मैचों के बिना हारे होम रन से भी जुड़ा है, जो 1994 में शुरू हुआ था. भारतीय क्रिकेट टीम ने सोशल मीडिया पर इस बातचीत की साझा की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे तीन भारतीय स्टार्स और न्यूजीलैंड रग्बी के एक महान खिलाड़ी से जुड़ा एक खास पल बताया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com