भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सिर्फ 22 गज की पट्टी पर ही राज नहीं किया है, बल्कि मैदान के बाहर भी बिजनेस में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हाल ही में 37 साल के विराट ने लिंकडिन पर डेब्यू किया था और अपने ब्रांड और बिजनेस को लेकर अपने भविष्य की योजनाएं फैंस के साझा की थी. कोहली ने मैच फीस, बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल सैलरी और विज्ञापनों से करोड़ों की कमाई की है और उन्होंने इसे निवेश भी किया है. पूर्व कप्तान ने अपनी ब्रांड वैल्यू का इस्तेमाल अलग-अलग बिजनेस वेंचर्स खड़े करने में तो किया ही है बल्कि उभरती कंपनियों की भी मदद की है. एक एंजेल इन्वेस्टर के तौर पर, कोहली के पोर्टफोलियो में 12 कंपनियां शामिल हैं, जो मुख्य रूप से कंज्यूमर, रिटेल और 13 अन्य क्षेत्रों से जुड़ी हैं. उनका सबसे हालिया निवेश वॉल्ट बाय विराट कोहली' में था. उनके निवेश मुख्य रूप से कंज्यूमर, रिटेल और 13 अन्य क्षेत्रों में हैं.
किस-किस कंपनी में कोहली का निवेश
पूर्व भारतीय कप्तान ने जिन कंपनियों में निवेश किया है, उसमें सबसे चर्चित नाम व्रॉगन का है. युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गए इस फैशन ब्रांड को कोहली ने यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज के साथ मिलकर लॉन्च किया था. वहीं कोहली ने अपना एक खुद का ब्रांड भी खड़ा किया है. वन8 के तहत कपड़े, फुटवियर, परफ्यूम और अन्य लाइफस्टाइल उत्पाद बेचे जाते हैं. इसी ब्रांड का विस्तार इसके अलावा वन8 कम्यून रेस्टोरेंट्स तक भी हुआ है.
विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मिलकर भी कुछ कंपनियों में निवेश किए हैं. ब्लू ट्राइब फूड्स उनमें से एक है. प्लांट-बेस्ड मीट और प्रोटीन उत्पादों पर काम करने वाली इस कंपनी में यह कपल ना सिर्फ इसमें निवेशक है बल्कि इसका ब्रांड एंबेसडर भी हैं. इसके अलावा कोहली का नाम रेज कॉफी से भी जुड़ा हुआ है, जो प्रीमियम कॉफी उत्पादों का कारोबार करती है.
फिटनेस और रिकवरी टेक्नोलॉजी में कोहली ने हाइपरआइस ने निवेश किया है. यह कंपनी एथलीट रिकवरी और परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी पर काम करती है. कोहली डिजिट इंश्योरेंस के शुरुआती निवेशकों में से भी एक थे. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह अब इससे एग्जिट ले चुके हैं.
पूर्व कप्तान के निवेशों से पता चलता है कि उन्होंने वेलनेस से लेकर कंज्यूमर-केंद्रित कंपनियों में अपना निवेश किया है. इसके अलावा कोहली का कमर्शियल पोर्टफोलियो कई एरिया तक फैसला हुआ है, जिनमें ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, टेक्नोलॉजी, फैशन और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगा मौका? चेतेश्वर पुजारा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
यह भी पढ़ें: बाबर आजम के एंट्री से बदल गया पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास, बस 5 बल्लेबाजों ने हासिल किया है खास मुकाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं