पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास बदल गया है. जी हैं, आज से पहले तक पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में केवल चार क्रिकेटरों का नाम शामिल था. मगर जारी वनडे ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 45 रन बनाते हुए बाबर आजम ने भी विशेष क्लब में एंट्री ले ली है. वह पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. 32 वर्षीय बाबर ने 2015 से खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की तरफ से कुल 355 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 399 पारियों में 45.30 की औसत से 16038 रन निकले हैं. जिसमें 32 शतक और 111 अर्धशतक शामिल है.
इंजमाम उल हक का नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक का नाम दर्ज है. जिन्होंने ग्रीन टीम की तरफ से 1991 से 2007 के बीच कुल 495 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 547 पारियों में 43.51 की औसत से 20541 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 35 शतक और 129 अर्धशतक देखने को मिले.
पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
20541 रन - इंजमाम उल हक
17790 रन - यूनुस खान
17134 रन - मोहम्मद युसुफ
16213 रन - जावेद मियांदाद
16038 रन - बाबर आजम
45 रन बनाने में कामयाब रहे बाबर
बात करें मुकाबले के दौरान बाबर आजम के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 57 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 78.94 की स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके देखने को मिले. मलिंगा ने उन्हें रथ्नायके के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? बाबर और रिजवान टॉप-5 से बाहर, नंबर-1 के पास 433 करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं