Virat Kohli Celebration after RCB Win vs MI IPL 2026: गुरुवार की रात जब आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को पटखनी दी, तो पूरे मैदान का माहौल बदल गया. मैच की आखिरी गेंद पर जैसे ही जीत की मुहर लगी, डगआउट में बैठे विराट कोहली के भीतर का 'असली बच्चा' बाहर आ गया. अपनी टीम की इस रोमांचक जीत और पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनने की खुशी में विराट ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर फैंस उनके मुरीद हो गए. जीत पक्की होते ही विराट डगआउट में उछल पड़े और पास में खड़े क्रुणाल पांड्या के ऊपर कूदकर जबरदस्त अंदाज में जश्न मनाया.
Perfect end to the week. 🥹🥹🥹 pic.twitter.com/iFgzMYHrb4
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 10, 2026
विराट कोहली का यह सेलिब्रेशन देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विराट किस कदर उत्साहित थे और जीत के बाद झूमते नजर आए. आमतौर पर गंभीर दिखने वाले विराट का यह बेफिक्र अंदाज फैंस को पुराने 'चीकू' की याद दिला गया. क्रुणाल भी विराट की इस खुशी में शामिल दिखे. इस जश्न ने साबित कर दिया कि आरसीबी के लिए यह जीत सिर्फ दो अंक नहीं, बल्कि प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंचने का एक बड़ा इमोशन है.
मैच की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) और अंत में उनके बल्ले से निकले छक्के ने मुंबई इंडियंस का बोरिया-बिस्तर बांध दिया. 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर मुंबई को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. जहां एक तरफ मुंबई का खेमा हार और बाहर होने के गम में डूबा था, वहीं विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या की यह मस्ती भरी जुगलबंदी आरसीबी की नई कहानी बयां कर रही है. इस जीत के साथ 14 अंक लेकर आरसीबी अब टेबल के टॉप पर अपनी बादशाहत कायम कर चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं