विज्ञापन

रोहित का सुपरमैन थ्रो, कोहली का रिकॉर्ड, टिकनर का धमाका, पहले वनडे के 5 सबसे रोमांचक पल

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया. भारत की जीत में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली.

रोहित का सुपरमैन थ्रो, कोहली का रिकॉर्ड, टिकनर का धमाका, पहले वनडे के 5 सबसे रोमांचक पल
IND vs NZ: पहले वनडे के 5 ऐसे पल, जिन्होंने मैच का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया
NDTV

भारत ने पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया. भारत की जीत में विराट कोहली और अर्शदीप सिंह ने कमाल किया और बेहतरीन परफॉर्मेंस कर भारत की जीत दिलाई. मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 40.2 ओवर में 185 रन बनाए जिसके बाद भारतीय टीम 22.4 ओवर में 143 रन बनाकर मैच को जीतने में सफल रही. मैच में दो बार बारिश आई थी जिसके कारण भारत को संशोधित लक्ष्य 32 ओवर में 143 रन मिला था. भारत की पारी के दौरान कोहली ने 74 और शुभमन गिल ने 37 रन बनाए. भारतीय टीम अब सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. 

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के 5 ऐसे पल, जिन्होंने मैच का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया

Latest and Breaking News on NDTV

अर्शदीप से 4 विकेट

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के दौरान अर्शदीप सिंह ने 10व ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए, हालांकि शुरुआत के 8 ओवर में अर्शदीप ने सधी हुई गेंदबाजी की थी और न्यूजीलैंड बल्लेबाज पर दबाव बनाने में सफल रहे थे, लेकिन आखिरी के दो ओवरों में ब्लेयर टिकनर की पारी ने उनके स्पैल के समीकरण को बदल कर रख दिया, लेकिन आजके मैच में न्यूजीलैंड जो 185 रन बना पाया, उसके पीछे अर्शदीप की गेंदबाजी अहम रही थी.

ब्लेयर टिकनर और गुरनूर बराड़ के बीच नौंकझोंक

न्यूजीलैंड के 11वें नंबर के खिलाड़ी ब्लेयर टिकनर ने न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी समय में 23 गेंद पर 34 रन की पारी खे ली जिसमें इस बैटर ने 4 छक्के और 1 चौका लगाए. ब्लेयर टिकनर ने भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से परेशान कर दिया था, जिसके कारण भारतीय गेंदबाज चिढ़  गया, गुरनूर बराड़ ने टिकनर को उकसाने की कोशिश भी की, जिसका फायदा भारतीय गेंदबाज को मिला, बराड़ ने ही टिकनर को आउट कर रोमांचक पारी का अंत किया. टिकनर औऱ बराड के बीच हुई नौंकझोंक ने मैच के रोमांच को पूरी तरह से बढ़ दिया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

विराट कोहली का कैच 

आजके मैच में जहां कोहली ने 74 रन की पारी खेली और अपने वनडे करियर में 80वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन दूसरी ओर जब भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी तो कोहली ने नाथन स्मिथ का लो ग्राउंडेड कैच एक हाथ से लपका, 37 साल की उम्र में लिया गया कोहली का यह कैच मैच का सबसे अहम पल में से एक बन गया. 

Add image caption here

Add image caption here

रोहित शर्मा ने कराया रन आउट

भले ही बल्ले से रोहित शर्मा कोई खास नहीं कर पाए लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के दौरान रोहित ने डेरिल मिचेल को रन आउट कराया. रोहित ने डाइव माकर हवा में उड़ते हुए थ्रो किया, मिचेल भी रोहित की फिटनेस को देखकर दंग रह गए थे, मैच में रोहित का इस तरह से फील्डिंग करना फैन्स को रोमांच के सागर में गोते लगाने के लिए काफी था. 

Add image caption here

Add image caption here

विराट कोहली की 74 रन की पारी

कोहली ने वनडे में 80वां अर्धशतक लगाया, अपनी पारी में विराट ने 51 गेंद पर 74 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का लगाने में सफल रहे. कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें तेज मास्टर क्येों माना जाता है. अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली वनडे में नंबर 3 पर 13000 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने.

यह भी पढ़ें | 14,280 रुपये के जूतों ने खींचा विराट, रोहित सहित टीम का ध्यान, की जमकर खरीददारी, जानें क्या है खास बात

यह भी पढ़ें | शुभमन गिल और पीवी सिंधु के माथे पर एक जैसा 'टेम्पल'! क्रिकेट और बैडमिंटन खिलाड़ियों को क्या होंगे फायदे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com