विज्ञापन

'हिंदू सनातन की बात करे तो हिंदू ही चढ़ बैठते हैं', मुस्लिमों का जिक्र कर राजा भैया ने क्यों कहा ऐसा?

कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि हिंदू अगर सनातन की बात करते हैं तो हिंदू ही उस पर चढ़ बैठते हैं, लेकिन मुस्लिम इस्लाम की बात करता है तो उसे समर्थन मिलता है.

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया.
Facebook
उन्नाव:

उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजा भैया को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि जब कोई हिंदू सनातन की बात करता है तो उस पर हिंदू ही चढ़ बैठते हैं लेकिन जब कोई मुसलमान इस्लाम की बात करते हैं तो सब उसका समर्थन करते हैं.

राजा भैया ने यह बयान उन्नाव में हो रही शिव पुराण कथा में कही. इसमें उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान तभी तक संवैधानिक राष्ट्र है, जब तक हिंदू बाहुल्य हैं. उन्होंने कहा कि बिना भारत के हिंदुत्व की और बिना हिंदुत्व के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती.

क्या बोले राजा भैया?

राजा भैया ने कहा, 'बड़ी दुखद स्थिति है कि अगर मुसलमान कोई इस्लाम की बात करता है तो पूरा समाज उसको समर्थन देता है. लेकिन अगर कोई हिंदू सनातन की बात करे, हिंदुत्व की बात करे तो हिंदू ही चढ़ बैठते हैं उनके ऊपर कि बताओ ये क्या हुआ, वही बड़का हिंदू हैं, अब इन्हें बताएंगी, इन्हें चलाएंगी, तो ये इस चीज से हमको दूर रहना है.

उन्होंने कहा, 'भारत तभी तक एक संवैधानिक राष्ट्र है जब तक हिंदू बाहुल्य है. बिना भारत के हिंदुत्व की और बिना हिंदुत्व के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. अपने आने वाली पीढ़ी को हम एक सशक्त, सुरक्षित राष्ट्र दें, यह हमारी आपकी सबकी जिम्मेदारी है.'

'वर्तमान मजबूत है कि नहीं, देखना पड़ेगा'

राजा भैया नेआगे कहा, 'शिव महापुराण हमारे सनातन धर्म का बहुत महत्वपूर्ण ग्रंथ है और भगवान श्री राम और भगवान श्री शिव एक दूसरे के प्रति ऐसा श्रद्धा भाव रखते थे, रखते हैं कि तुलसी बाबा को कहना पड़ा कि राम भगत के लक्षण ऐह, बिनु छल बिस्वनाथ पद नेह. तो हमको यह विचार करना है कि इतिहास तो गौरवशाली रहा, लेकिन वर्तमान मजबूत है कि नहीं, यह हमको सबको देखना पड़ेगा.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Bhaiya, Raghuraj Pratap Singh Alias Raja Bhaiya, UP News, Sanatan, UP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com