विज्ञापन

विराट ने सेंचुरी नहीं बनाई, फिर भी PAK के खिलाफ पलट दी थी बाजी, ऐसा था मैच का रोमांच

India vs Pakistan: एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने सिर्फ 60 रन बनाए थे, लेकिन यह पारी उनके करियर की सबसे प्रभावशाली पारियों में गिनी जाती है. जानिए क्यों खास थी यह पारी.

विराट ने सेंचुरी नहीं बनाई, फिर भी PAK के खिलाफ पलट दी थी बाजी, ऐसा था मैच का रोमांच
India vs Pakistan: एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते विराट कोहली
IANS

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों में विराट कोहली के कई बड़े शतक चर्चा में रहते हैं, लेकिन एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में खेली गई उनकी 60 रन की पारी आज भी खास मानी जाती है. यह शतक नहीं था, फिर भी जिस परिस्थितियों में कोहली ने बल्लेबाजी की, उसे उनके करियर की सबसे परिपक्व और प्रभावशाली पारियों में गिना जाता है.

दरअसल, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद कोहली पाकिस्तान के खिलाफ उतरे थे. भारतीय टीम को अपने टॉप ऑर्डर से अटैकिंग शुरुआत की जरूरत थी और कप्तान रोहित शर्मा तथा केएल राहुल ने वही किया. रोहित ने 16 गेंदों पर 28 और राहुल ने 20 गेंदों पर 28 रन बनाए. दोनों ने पावरप्ले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों पर दबाव बनाया और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई.

जब राहुल और ऋषभ पंत को भेज दिया पवेलियन

हालांकि, दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद जिम्मेदारी कोहली के कंधों पर आ गई. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्पिनरों शादाब खान  और मोहम्मद नवाज का शानदार इस्तेमाल किया. शादाब ने राहुल और ऋषभ पंत दोनों को पवेलियन भेज दिया, जिससे भारत की पारी पर दबाव बढ़ गया.

विराट कोहली ने पाक फील्डरों पर बनाया दबाव

ऐसे समय में कोहली ने अपने अनुभव का परिचय दिया. उन्होंने जल्दबाजी नहीं की, बल्कि स्ट्राइक रोटेट करते हुए पारी को आगे बढ़ाया. उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खूबी रनिंग बिटवीन द विकेट रही. कोहली लगातार एक रन को दो रन में बदलते रहे और पाकिस्तान के फील्डरों पर दबाव बनाते रहे.

36 गेंदों में पूरी की फिफ्टी

कोहली ने अपनी पारी में 44 गेंदों पर 60 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला. उन्होंने अपना अर्धशतक 36 गेंदों में पूरा किया और मोहम्मद हसनैन की गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन के आंकड़े तक पहुंचे.

यह वह दौर था जब कोहली अपने पुराने फॉर्म को तलाश रहे थे. ऐसे में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दबाव वाले मुकाबले में इस तरह की पारी खेलना उनके आत्मविश्वास के लिए भी बेहद अहम साबित हुआ. क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी इसे कोहली की हालिया वर्षों की सबसे बेहतरीन और बैलेंस पारियों में से एक माना था.

कोहली की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 181/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. हालांकि बाद में मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने मुकाबला जीत लिया, लेकिन कोहली की 60 रन की पारी लंबे समय तक चर्चा में रही. शायद यही वजह है कि एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई यह 60 रन की पारी स्कोरबुक में भले शतक के रूप में दर्ज नहीं है, लेकिन प्रभाव के मामले में यह किसी बड़ी सेंचुरी से कम नहीं मानी जाती.

यह भी पढ़ें- 'मुझे कोई अंदाजा नहीं था...,' RCB के एक फैसले ने यश दयाल का बचा लिया करियर, क्रिकेटर ने भी कर दिया वादा

यह भी पढ़ें-  हैरी ब्रूक नंबर-1, शुभमन गिल नंबर-2... केन विलियमसन ने चुने भविष्य के फैब-5 क्रिकेटर, लिस्ट में दो भारतीय

यह भी पढ़ें-  पाकिस्तान के ब्लाइंड खिलाड़ियों की घटिया हरकत, अंपायर ने भी पार की हद, भारतीय बोर्ड ने जताई आपत्ति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com