विज्ञापन

रिंकू सिंह के अलावा सूर्यकुमार यादव ने इस 'स्पेशल' खिलाड़ी को सीरीज जीतने के बाद थमाई ट्रॉफी, Video

Suryakumar Yadav Wins Hearts: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली. दोनों ने करीब दस ओवर में 137 रन की साझेदारी की. न्यूजीलैंड की टीम जवाब में 19.4 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई. भारत के लिये तेज गेंदबाज अर्शदीप ने 51 रन देकर 5 विकेट लिये .

रिंकू सिंह के अलावा सूर्यकुमार यादव ने इस 'स्पेशल' खिलाड़ी को सीरीज जीतने के बाद थमाई ट्रॉफी, Video
Video of Suryakumar Yadav And Ishan Kishan

Suryakumar Yadav Video: ईशान किशन के पहले टी20 शतक ने स्थानीय सितारे संजू सैमसन की नाकामी की भरपाई कर दी और उनके साथ अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को पांचवें और आखिरी मैच में भारत को 46 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने सीरीज 4 . 1 से जीतकर अगले सप्ताह शुरू हो रहे टी20 विश्व कप की तैयारी पुख्ता कर ली. भारत के लिये ईशान ने 43 गेंद में 103 रन बनाये जिसमें 6 चौके और 10 छक्के शामिल थे. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली. दोनों ने करीब दस ओवर में 137 रन की साझेदारी की. न्यूजीलैंड की टीम जवाब में 19.4 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई. भारत के लिये तेज गेंदबाज अर्शदीप ने 51 रन देकर 5 विकेट लिये .

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, मैच और सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ने एक बार फिर दिल छू लेने वाले जेस्चर से फैंस का दिल जीत लिया, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज़ में जीत के बाद ट्रॉफी मिलने पर, कप्तान सूर्या ने सेलिब्रेशन के दौरान विजेता ट्रॉफी अपने टीम के साथियों ईशान किशन और रिंकू सिंह को दे दिया. इन दोनों लेफ्ट-हैंडर्स ने सीरीज़ में अहम भूमिका निभाई थी, और शनिवार को तिरुवनंतपुरम में हुए सेलिब्रेशन के केंद्र में वही थे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. 

प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान किशन

ईशान ने 43 गेंद में 103 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. ईशान ने 42 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

भारत का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है
भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए थे. यह T20I में भारत का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है, टीम इंडिया 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के विरुद्ध हैदराबाद में 297/6 का स्कोर बना चुकी थी. वहीं, 15 नवंबर 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 विकेट खोकर 283 रन बनाए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com