साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को पांच मैचों की सीरीज (IND vs SA) के पहले मैच में सात विकेट से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया (Team India) के लगातार 12 टी20 मैचों के विजय क्रम पर भी अंकुश लग गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. जिसमें ईशान किशन ने 48 गेंद पर 76 रन की पारी खेली. इसके जवाब में प्रोटीज टीम ने शुरुआती कुछ विकेट गंवाने के बाद दिए गए टारगेट को पांच गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. मेहमान टीम की ओर से रस्सी वैन डेर डूसन (नाबाद 75) और डेविड मिलर (नाबाद 64) ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 131 रन की साझेदारी कर अपनी टीम लिए जीत आसान कर दी.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: इस वजह से पहले टी20 में हारी टीम इंडिया, ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई चूक
मैच का फैसला भारत के पक्ष में भले ही न आया हो लेकिन भारतीय स्टार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और अनुभवी दिनेश कार्तिक के लिए ये खास मैच था. दोनों प्लेयर्स लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी में वापस लौटे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जहां हार्दिक ने आखिरी बार भारत के लिए पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. वहीं कार्तिक (Dinesh Karthik) लगभग तीन साल बाद टीम में वापसी कर रहे थे.
— RohitKohliDhoni (@RohitKohliDhoni) June 9, 2022
मैच के दौरान हार्दिक ने 12 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल है. हालांकि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आखिरी के कुछ गेंदों पर दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक देने के इंकार कर दिया, जो क्रीज की दूसरी छोर पर खड़े थे.
एनरिक नॉर्खिया की फुल लेंथ गेंद को मिडविकेट की ओर मारने के बाद पांड्या ने सिंगल लेने और कार्तिक को स्ट्राइक देने से इनकार कर दिया. स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों के लिए ये काफी हैरान कर देने वाला नजारा था.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: श्रेयस अय्यर की वजह से नहीं बल्कि 'IPL की वजह' से पहला मैच हारी टीम इंडिया
मैच के अंत में साउथ अफ्रीका ने 212 रन के टारगेट को पांच गेंद शेष रहते हुए हासिल किया और सात विकेट से जीत दर्ज की.
पांच मैचों की सीरीज में अब टेम्बा बावुमा की टीम 1-0 से आगे चल रही है. सीरीज का दूसरा टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में 12 जून (रविवार) को खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं