भारतीय कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का मानना है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को पहले टी20 (IND vs SA) में पर्याप्त रन बनाने के बावजूद उनकी टीम ने गेंद के साथ अच्छा काम नहीं किया, जो उनकी हार का कारण बना. ईशान किशन की 76 रन की पारी के दम पर भारत ने मेहमान टीम के खिलाफ 211 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) की लगातार 12 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर भी अंकुश लग गया.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: श्रेयस अय्यर की वजह से नहीं बल्कि 'IPL की वजह' से पहला मैच हारी टीम इंडिया
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रस्सी वैन डेर डूसन (नाबाद 75) और डेविड मिलर (नाबाद 64) ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 131 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई.
पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस के दौरान पंत ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था लेकिन गेंदबाजी में नाकाम रहे. हालांकि इसका श्रेय विपक्ष को जाता है."
साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने वैन डेर डूसन और मिलर की जमकर तारीफ की और कहा, "हम लगा धीमी गेंद काम कर रही हैं लेकिन दूसरी पारी में यह आसान हो गया था. हम कुल मिलाकर बेहद खुश हैं लेकिन अगली बार ऐसी परिस्थिति में हम बेहतर करेंगे."
बवुमा ने कहा, "ये एक शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन था. डेविड (मिलर) ने अपने फॉर्म को आगे बढ़ाया, जिससे रासी (वैन डेर डूसन) को ठीक से समर्थन मिला. हमें रस्सी पर बहुत विश्वास है. वह धीरे-धीरे से मैच को अंत तक लेकर जाता है. वह वो व्यक्ति है जो हमें देखता है. डेविड के साथ, इसे बहुत विस्फोटक बनाता है."
हालांकि बावुमा ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि दूसरी पारी में विकेट बेहतर हो जाएगी और इसलिए उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके अलावा मेहमान टीम के कप्तान ने ईशान किशन की भी सराहना की. बावुमा ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह से ईशान ने बल्लेबाजी की, उसने उसे आसान बना दिया. उसने हमारे स्पिनरों को दबाव में रखा."
यह भी पढ़ें: IND vs SA: डेविड मिलर और वान डुसेन ने भारत की झोली से छीनी जीत
अपनी विस्फोटक पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए मिलर ने कहा कि पिछले कुछ सालों में अपने खेल की समझ ने उन्हें एक बेहतर क्रिकेटर बनाया है.
मिलर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत कठिन काम है, पिछले चार-पांच सालों से मैं अपने खेल को काफी बेहतर तरीके से समझ रहा हूं. मैं पिछले कुछ समय से इसके आसपास रहा हूं, लेकिन समझने और गेम जीतने से आपको बहुत अधिक आत्मविश्वास मिलता है. मैं जहां भी बल्लेबाजी करता हूं, मैं हमेशा अंतर पैदा करना चाहता हूं. नंबर 5 अब यह जगह है."
उन्होंने कहा, "मैंने घरेलू स्तर पर नंबर 4 पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के साथ विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की कहानी अलग है. कहीं भी बल्लेबाजी करने में खुशी होती है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं