मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ और इस मैच में कोलकाता की जीत के हीरो वेंकटेश अय्यर रहे, जिन्होंने टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाने के बाद एक छोर संभाला और महत्वपूर्ण 70 रनों की पारी खेली जिसके दम पर कोलकाता ने मुंबई को 169 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफलता पाई. पावरप्ले के बाद कोलकाता का स्कोर 57/5 था, लेकिन इसके बाद उन्होंने मनीष पांडे के साथ 83 रनों की साझेदारी की. हालांकि, इसके बाद एक गलतफहमी के चलते आंद्रे रसेल के रन आउट होने पर वो फैंस के निशाने पर आ गए. रसेल जब रन आउट हुए तो काफी गुस्से में दिखे.
दरअसल, मनीष पांडे के आउट होने के बाद कोलकाता के लिए क्रीज पर आंद्रे रसेल आए थे. कोलकाता की पारी का 17वां ओवर फेंकने हार्दिक पांड्या आए थे और उन्होंने दूसरे ही गेंद पर मनीष पांडे का विकेट हासिल किए. इसके बाद क्रीज पर आंद्रे रसेल आए, जिन्होंने आते ही छक्के लगायाा और अगली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक वेंकटेश अय्यर को दी. अय्यर ने पांड्या के ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा और आखिरी गेंद पर अय्यर ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला और गेंद शॉर्ट थर्ड मेंन के पास गई. रसेल ने इस दौरान देखा नहीं और दौड़ गए. दूसरी तरफ अय्यर की नजरें गेंद पर थी और वो धईरे-धीरे अगे बढ़ रहे थे. लेकिन जब उन्होंने देखा तो रसेल उनके पास थे और उन्होंने रसेल को भेजना चाहा. लेकिन इस दौरान काफी देर हो चुकी थी. नुवान तुषारा ने गेंद नॉन स्ट्राइक एंड की तरफ थ्रो की. गेंद हार्दिक से काफी दूर थी, लेकिन उन्होंने गेंद को कलेक्ट करने के बाद विकेट पर मारा और रलेस रन आउट हुए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Wankhede will not see a Russell special tonight 😕#TATAIPL #MIvKKR #IPLonJioCinema pic.twitter.com/QYmZPQqFym
— JioCinema (@JioCinema) May 3, 2024
आंद्रे रसेल पवेलियन जाते समय काफी गुस्से में दिखे. पवेलियन लौटते समय उन्होंने रेलिंग पर अपना बल्ला दे मारा.
Andre Russell is very angry 😡!!!#MIvsKKR pic.twitter.com/bhcnDXvTEh
— Usman Chaudhary (@Usman_C786) May 3, 2024
इस विकेट के बाद सोशल मीडिया पर यह डिबेट छिड़ गई कि क्या वेंकटेश अय्यर को अपना विकेट गंवाना चाहिए था या नहीं. इस विकेट के बाद कोलकाता का स्कोर 17.0 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन था. रसेल के आउट होने के बाद वो आखिरी के तीन ओवरों में अधिक रन नहीं जोड़ पाए.
Venkatesh Iyer decided to get Russell run out just to give away 7 dots.
— VIGHNESH🔴 (@vigz__manutd) May 3, 2024
🤡🤡🤡🤡🤡🤡🤡#MIvsKKR
बात अगर मैच की करें तो, कोलकाता ने वेंकटेश और मनीष की पारियों के दम पर 169 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 145 रन ही बना पाई और 24 रन से मैच हार गई. मुंबई इस हार के साथ ही मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. वहीं इस जीत के बाद कोलकाता के 14 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "बहुत सारे सवाल हैं लेकिन..." हार्दिक पांड्या ने मुंबई के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: "वह टॉप ऑर्डर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज..." पूर्व दिग्गज ने बताया रोहित नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को करनी चाहिए ओपनिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं