भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अजय जडेजा का मानना है कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर उतरकर विराट कोहली से पारी का आगाज कराना चाहिए. बता दें, बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में जायसवाल को मौका दिया गया है, जबकि शुभमन गिल को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है. माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारत के लिए पारी का आगाज करेंगे. यह दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. भारत को पहला मैच पांच जून को आयरलैंड से खेलना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजय जडेजा ने जियो सिनेमा से कहा,"विराट कोहली को पारी का आगाज करना चाहिए. रोहित को तीसरे नंबर पर उतरना चाहिए. उसे थोड़ा समय मिल जायेगा क्योंकि बतौर कप्तान उसके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होगा." उन्होंने कहा,"विराट के टीम में होने से निरंतरता मिलेगी. वह टॉप ऑर्डर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और पावरप्ले में उसे जमने का मौका मिलेगा."
खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या के चयन का भी समर्थन करते हुए उन्होंने कहा,"वह कई कारणों से सुर्खियों में हैं. वह खास खिलाड़ी है और भारत में इस तरह के हरफनमौला कम ही मिलते हैं." उन्होंने कहा,"चयन फॉर्म के आधार पर नहीं किया गया. यह इस पर निर्भर है कि आप कैसे खेलना चाहते हैं. आपके पास टीम में स्थापित खिलाड़ी हैं. अब देखना यह है कि रोहित क्या सोचते हैं."
टी20 विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी हैं उसमें सभी को हैरान करते हुए रिंकू सिंह को शामिल नहीं किया गया है. उनकी जगह शिवम दुबे को मौका दिया गया है. वहीं केएल राहुल भी अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. केएल राहुल पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को तरजीह दी गई है.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma: "हर चीज आपके हिसाब से नहीं..." रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने पर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IPL 2024: कौन बनेगा चैंपियन? चेन्नई या राजस्थान नहीं बल्कि ये दो टीम हैं दावेदार, वसीम जाफर ने की भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं