- आउट होते ही हताश हो गए डेवोन कॉनवे
- दूसरी पारी में एबादत हुसैन ने बनाया शिकार
- न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी लौटे पवेलियन
पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) की नेशनल टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड दौरे पर है. दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के तहत मैदान में भिड़ी हुई हैं. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला बीते एक जनवरी से माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) स्थित बे ओवल (Bay Oval) मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मेहमान टीम बांग्लादेश ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
दरअसल इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम पहली पारी में 328 रन बनाने में कामयाब रही. वहीं विपक्षी टीम बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 458 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. टीम के लिए महमूदुल हसन जॉय ने 78, नजमुल हुसैन शांतो ने 64, कप्तान मोमिनुल हक ने 88 और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटोन दास ने 86 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Devon Conway falls for 13. A little edge. Ross Taylor joins @CentralStags teammate Will Young in the middle. Follow play LIVE with @sparknzsport. #NZvBAN pic.twitter.com/KwWRFuMsBG
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 4, 2022
SA vs IND: शमी के सामने बेबस हुआ यह अफ्रीकी बल्लेबाज, नहीं चल रहा कोई बस
मेहमान टीम बांग्लादेश पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 130 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में कामयाब रही. यही नहीं मेहमान टीम ने दूसरी पारी में भी कीवी बल्लेबाजों को जल्द समेटना शुरू कर दिया है. कीवी टीम के लिए पहली पारी में शतक जड़ने वाले 30 वर्षीय बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भी दूसरी पारी में कुछ खास कारनामा करने में नाकामयाब रहे और 13 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर एबादत हुसैन का शिकार बनें.
हुसैन ने उन्हें शादमान इस्लाम के हाथों कैच आउट करवाते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. बता दें बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए कीवी टीम को दूसरी पारी में जल्द से जल्द समेटना होगा. माउंट माउंगानुई टेस्ट का आज चौथा दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है. कीवी टीम ने खबर लिखे जानें तक दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं.
VIDEO-संन्यास लेते ही मोहम्मद हफीज का हमला, बोले-जब मैंने फिक्सरों के खिलाफ आवाज उठाई तो बोर्ड ने मुझे..
न्यूजीलैंड की टीम के लिए मौजूदा समय में विल यंग (37) और रॉस टेलर नौ मैदान में टिके हुए हैं. कीवी टीम पहली पारी के आधार पर अब भी 51 रनों से पीछे चल रही है.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं