विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का बयान हो रहा वायरल, आज SRH के गेंदबाजों के कानों में गूंजेगा ये ऐलान

Vaibhav Suryavanshi on his Batting Strategy; RR vs SRH IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकल रहे रनों के सैलाब को रोकने के लिए हैदराबाद को सिर्फ अच्छी गेंदबाजी नहीं, बल्कि एक बेहद कड़क और खास रणनीति की जरूरत होगी.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का बयान हो रहा वायरल, आज SRH के गेंदबाजों के कानों में गूंजेगा ये ऐलान
Vaibhav Suryavanshi on his Batting Strategy; RR vs SRH IPL 2026:

Vaibhav Suryavanshi; RR vs SRH IPL 2026: मैं गेंदबाज नहीं गेंद को देखता हूं' वैभव सूर्यवंशी का यह बेखौफ अंदाज आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजों के कान में जरूर गूंजेगा. जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दुनिया के सबसे खूंखार गेंदबाजों की धुनाई करने के बाद दिया गया उनका यह बयान आज के मैच से पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. आईपीएल 2026 में बीते शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए मुकाबले के असली हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे थे. उन्होंने अपनी धुआंधार 78 रनों की पारी (26 गेंद) के दम पर न सिर्फ बेंगलुरु को घुटने टेकने पर मजबूर किया, बल्कि प्लेयर ऑफ द मैच के साथ ऑरेंज कैप भी अपने सिर सजा ली है. 

बुमराह हों या हेजलवुड, फर्क नहीं पड़ता" 

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने जो कहा, वह उनके फौलादी इरादों को दर्शाता है. वैभव ने कहा: 
"बल्लेबाजी के दौरान मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जो अभ्यास में करता हूं. मेरा काम नेचुरल गेम पर ध्यान देना होता है. बल्लेबाजी के दौरान मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं, गेंदबाज को नहीं, अब गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हों या फिर जोश हेजलवुड. गेंद जैसी होती है, उसी तरह की शॉट खेलता हूं." 

आउट होने की निराशा पर बात करते हुए इस परिपक्व बच्चे ने कहा कि अगर वह क्रीज पर टिके रहते हैं, तो टीम के लिए 10-20 रन ज्यादा बन सकते हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, कोच और राजस्थान रॉयल्स के गार्जियन रोमी सर को दिया, जो उन्हें लगातार जमीन से जुड़े रहने और सिर्फ अपनी प्रोसेस पर फोकस करने की सलाह देते हैं. 

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का अब तक का धमाकेदार प्रदर्शन

कुल मैच - 4
कुल रन - 200 रन
बल्लेबाजी औसत - 50.00
स्ट्राइक रेट - 266.67 
सर्वोच्च स्कोर: 78 रन (26 गेंद)
चौके/छक्के - 18 चौके और 18 छक्के

क्यों बड़ा है यह बयान और क्या होगी हैदराबाद की चुनौती?

वैभव सूर्यवंशी का यह बयान इसलिए बेहद खास है क्योंकि उन्होंने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जोश हेजलवुड के खिलाफ भी बिना किसी दबाव के इसी 'बेखौफ' रणनीति से बल्लेबाजी की है. वह गेंदबाज के नाम या उसके कद से खौफ नहीं खाते.

ऐसे में आज जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उनके सामने यह बड़ी चुनौती होगी. वैभव के सामने हैदराबाद के गेंदबाज अपनी नाम के दम पर दबाव नहीं बना पाएंगे.

प्लानिंग की जरूरत - इस खब्बू ओपनर के बल्ले से निकल रहे रनों के सैलाब को रोकने के लिए हैदराबाद को सिर्फ अच्छी गेंदबाजी नहीं, बल्कि एक बेहद कड़क और खास रणनीति (जैसे कि सटीक यॉर्कर या बॉडी लाइन बाउंसर) की जरूरत होगी. मैच शुरू होने से पहले ही वैभव की इस वायरल हुंकार ने मनोवैज्ञानिक रूप से विरोधी गेंदबाजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com