विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इस टीम के खिलाफ होगा टीम इंडिया डेब्यू!, इतिहास रचने का बड़ा मौका - रिपोर्ट

Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: वैभव सूर्यवंशी की दावेदारी इतनी मजबूत होने की सबसे बड़ी वजह उनका मौजूदा आईपीएल फॉर्म है. आईपीएल के इस सीजन में वैभव का बल्ला जमकर आग उगल रहा है.

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इस टीम के खिलाफ होगा टीम इंडिया डेब्यू!, इतिहास रचने का बड़ा मौका - रिपोर्ट
Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: 

Vaibhav Suryavanshi Shortlist for Team India Debut: भारतीय क्रिकेट के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप, यूथ क्रिकेट और IPL 2026 में अपने बल्ले से जलवा बिखेर रहे राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं. 'इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं ने आयरलैंड दौरे के लिए जिन खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं, उनमें इस 15 वर्षीय युवा सनसनी का नाम भी शामिल है. वैभव अगर 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करते हैं तो ये अपने आप में भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक सुनेहरा लम्हा होगा और वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. 

आयरलैंड दौरे पर मिल सकता है बड़ा मौका!

भारतीय टीम जून 2026 में इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे पर जाने वाली है. उससे ठीक पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता इंग्लैंड दौरे से पहले कुछ नए चेहरों को आजमाना चाहते हैं, जिसमें वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे चल रहे हैं. 
T20I के लिए आयरलैंड दौरे का शेड्यूल 
पहला टी20: बेलफास्ट - 26 जून
दूसरा टी20: बेलफास्ट - 28 जून

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में मचा रहे हैं कोहराम

वैभव सूर्यवंशी की दावेदारी इतनी मजबूत होने की सबसे बड़ी वजह उनका मौजूदा आईपीएल फॉर्म है. आईपीएल के इस सीजन में वैभव का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. उन्होंने दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की है चाहे वो बुमराह हो या हेजलवुड जैसे गेंदबाज. IPL में मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो 5 मैचों में कुल 200 रन जिसमें 26 गेंदों में 78 रन और 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारियां शामिल हैं. वैभव फिलहाल टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर के रूप में ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं. 

इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव

टीम इंडिया के लिए महज 15 साल की उम्र में शॉर्टलिस्ट होना वैभव की असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है. यूथ क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक, उन्होंने साबित किया है कि उनके पास बड़े स्तर पर खेलने का माद्दा है. आयरलैंड का यह दौरा उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, जहां वह सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आपको बता दें की महान सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com