विज्ञापन

Who is Sakib Hussain: कौन हैं साकिब हुसैन? मां ने जेवर बेचकर खरीदे स्पाइक्स, आर्मी में जाने की थी चाहत

Who is Sakib Hussain; SRH vs RR IPL 2026: साकिब ने हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में ही राजस्थान के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और 4 ओवरों में सिर्फ़ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर लिए.

Who is Sakib Hussain: कौन हैं साकिब हुसैन? मां ने जेवर बेचकर खरीदे स्पाइक्स,  आर्मी में जाने की थी चाहत
Who is Sakib Hussain; SRH vs RR IPL 2026:

Who is Sakib Hussain; SRH vs RR IPL 2026: जिस मैच में हैदराबाद के लिए खेलते हुए नागपुर के प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट समेत कुल चार विकेट झटके, उसी मैच में बिहार के गोपालगंज ज़िले के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी इंडियन प्रीमियर लीग- IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलते हुए अपना लोहा मनवा दिया. हैदराबाद की ओर से खेलते हुए साकिब ने अपने डेब्यू मैच में ही राजस्थान के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और 4 ओवरों में सिर्फ़ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम कर लिए. यशस्वी जायसवाल से लेकर डोनोवान फरेरा, जोफ़्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी साकिब का शिकार बने. 

डेब्यू में रचा इतिहास

बिहार के ही रहने वाले कप्तान ईशान किशन ने अपने गेंदबाज़ों की खूबी को अच्छी तरह पहचाना और प्रफुल्ल और साकिब दोनों पर भरोसा जताते हुए उनका हौसला बढ़ाया. साकिब हुसैन ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 24 रन खर्च करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और इनमें 14 डॉट गेंदें डालीं. सिर्फ़ 6.00 रन प्रति ओवर की शानदार इक़नमी से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने फ़ॉर्म में खेल रहे यशस्वी जायसवाल को भी अपना शिकार बनाया. 

Add image caption here

Add image caption here

मां ने जेवर बेचकर खरीदे स्पाइक्स- जूते

साकिब हुसैन का नाइट राइडर्स के साथ एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हैं, "10,000-15000 रुपये का स्पाइक आता है तो पहले कहां से ले पाता." उसी वीडियो में वो कहते हैं, "मेरे पिता किसान हैं और उनके पैर में चोट है. मैं आर्मी में जाना चाहता था." साकिब बताते हैं, "मैं टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता था. उससे पैसे कमाता था." साकिब की मां बताती हैं, "एक दिन वो घर आकर रोने लगा कि कैसे जूते-स्पाइक्स खरीदूं. फिर मैंने जेवर बेचकर उसके लिए स्पाइक्स खरीदे." साकिब कहते हैं, "सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैंने 4 विकेट लिए थे. मैंने आईपीएल के लिए कई ट्रायल्स दिये थे. मेरे कोच रॉबिन सिंह ने बताया कि मेरा नाम आया है, तो भरोसा ही नहीं हुआ."

Latest and Breaking News on NDTV


बिहार क्रिकेट का वैभव बन गए हैं साकिब

साकिब की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने फ़ख़्र जताया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन तिवारी ने कहा, "साकिब का प्रदर्शन बिहार के लिए एक सकारात्मक संकेत है.  यह साबित करता है कि हमारे राज्य के खिलाड़ियों में बड़े मंच पर चमकने की पूरी क्षमता है." बिहार क्रिकेट संघ के सचिव जियाउल आरफीन ने भी कहा, "साकिब की यह मेहनत और अनुशासन आने वाले समय में बिहार के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी."

साकिब का संघर्षपूर्ण सफर

प्रफुल्ल की तरह ही मध्यमवर्गीय परिवार से आनेवाले साकिब के लिए यहां तक का सफ़र संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक रहा है. गोपालगंज की गलियों से निकलकर आईपीएल के मंच तक का उनका सफर अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है. वैभव सूर्यवंशी के बाद साकिब का ये प्रदर्शन ने केवल हैदराबाद के लिए बल्कि बिहार क्रिकेट की कामयाबी की कहानी भी कहता है. साकिब ने मौजूदा सीज़न में रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर 6 विकेट झटके. लेकिन राजस्थान के ख़िलाफ़ बड़े मंच पर विकेट लेकर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com