विज्ञापन

अब रेड बॉल से असली इम्तिहान, टेस्ट के लिए वैभव सूर्यवंशी का इंतजार, समस्तीपुर में फैंस ने किया स्वागत

31 मई को खत्म हुए आईपीएल 2026 के 19 वें सीजन में भले ही राजस्थान रॉयल्स खिताब न जीत पाई हो, लेकिन वैभव ने अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया था. इस 15 साल के धुरंधर ने 16 मैचों में 237.30 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे.

अब रेड बॉल से असली इम्तिहान, टेस्ट के लिए वैभव सूर्यवंशी का इंतजार, समस्तीपुर में फैंस ने किया स्वागत
Vaibhav Suryavanshi Next Target Test Cricket

आईपीएल के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर- MVP समेत 5 ख़िताब जीतकर वैभव सूर्यवंशी के समस्तीपुर में उनका घर तक क्रिकेट का तीर्थस्थान बन गया है. लोग उनके घर के चक्कर लगाते देखे जा सकते हैं. इधर टीम इंडिया अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट के लिए मुल्लांपुर या न्यू चंडीगढ़ पहुंच गई है. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अपने तेवर बदलकर रेड बॉल क्रिकेट के इम्तिहान के लिए पहले टेस्ट से पहले तैयार होना होगा. इस बात को लेकर भी अटकलबाज़ी जारी है कि वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट खेलने का मौक़ा कब मिलेगा और वो उसमें कैसा करेंगे? 

आज वैभव सूर्यवंशी के बिना क्रिकेट की कोई चर्चा पूरी नहीं होती. वैभव को इंडिया-ए और एशियन गेम्स के 30 खिलाड़ियों की लिस्ट में ज़रूर शामिल किया गया है. लेकिन क्रिकेट के अल्टीमेट फॉर्मैट यानी टेस्ट क्रिकेट के लिए वैभव को अभी इंतज़ार करना होगा. इधर 15 सदस्यों वाली टीम इंडिया न्यू चंडीगढ़ पहुंकर तीन दिनों बाद शुरू हो रहे टेस्ट की तैयारी में जुट गई है. भारत को कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ 1 टेस्ट और तीन वनडे की सीरीज़ खेलनी है. ये टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट साइकिल- WTC का हिस्सा नहीं है.   

भारत की 15 सदस्यों वाली टीम में मैचविनर स्पिनर कुलदीप यादव के साथ राजस्थान के बांये हाथ के स्पिनर मानव सुथर और पुणे के हर्ष दुबे को भी शामिल किया गया है. जबकि टीम की पेस बैटरी में मो. सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ पंजाब के 6 फुट 5 इंच लंबे गुरनुर ब्रार को भी शामिल किया गया है.  पिछले सीज़न रणजी में सबसे ज़्यादा 60 विकेट लेनेवाले बारामुल्ला एक्सप्रेस आकिब नबी डार टीम में नेट बॉलर के तौर पर शामिल किये गये हैं. भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में शुरू होगा.

15 सदस्यों वाली भारतीय टेस्ट टीम: 

•    बैटर्स: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल 

•    विकेटकीपर्स: केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल 

•    ऑलराउंडर्स: नीतिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर 

•    स्पिनर्स: कुलदीप यादव, मानव सुथार, हर्ष दुबे 

•    पेसर्स: मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार

•    आक़िब नबी: नेट गेंदबाज़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Vaibhav Suryavanshi, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com