विज्ञापन

अब वैभव लिस्ट 'A' क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक के बादशाह, इस यूएसपी को मिटाना बहुत मुश्किल

Vaibhav Sooryavanshi creates History: वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को दोहा में यूएई के खिलाफ लिस्ट क्रिकेट में जड़े सबसे तेज दोहरे शतक के साथ ही वो मोटी लकीर खींच दी, जिसे मिटाना किसी के लिए भी बहुत और बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा

अब वैभव लिस्ट 'A' क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक के बादशाह, इस यूएसपी को मिटाना बहुत मुश्किल
Vaibahv Sooryavanshi's word Record: वैभव सूर्यवंशी ने वह कर दिया, जिसे मिटाटना बहुत ही मुश्किल होगा
source: X

दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में मंगलवार को यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से ऐसी 'प्रलय' निकली जिसमें पूरा विश्व क्रिकेट बह गया. वैभव ने सिर्फ 53 गेंदों पर 7 चौकों और 28 छक्कों से 204 रन की पारी खेली. उन्होंने 52 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया. और इसी के साथ ही वह लिस्ट A (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वनडे या 40 ओवर के मैच) के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. लेकिन वैभव के सुनामी दोहरे शतक की यूएसपी (सबसे खास बात) यह रही कि उन्होंने करीब दो साल पहले बने लिस्ट ए के सबसे तेज दोहरे शतक के मुकाबले लगभग आधी ही गेंदों पर यह कारनामा कर दिखाया. चलिए जानिए कि लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी सहित यह कारनामा करने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन हैं. और उन्होंने कब और कितनी गेंदों पर यह कारनामा किया.  कुल मिलाकर वैभव सूर्यवंशी ने आउट होने से पहले 53 गेंदों पर 7 चौकों और 28  छक्कों से 204 रन बनाए.

बल्लेबाज़200 के लिए गेंदेंबनाम मैचसाल
वैभव सूर्यवंशी52यूएईभारत A बनाम यूएई2026
चैड बोवेस103ओटागोकैंटरबरी बनाम ओटागो - फ़ोर्ड ट्रॉफ़ी2024
नारायण जगदीशन114स्पष्ट नहींबोवेस से पहले पुरुष लिस्ट ए रिकॉर्ड2022
ट्रैविस हेड / हैरी ब्रूक114हेड - स्पष्ट नहीं; ब्रूक - श्रीलंकाहेड - लिस्ट ए; ब्रूक - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका वनडे2021 / 2026
ट्रैविस हेड / शुभमन गिल117हेड - वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया; गिल - वेस्ट इंडीजहेड - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया; गिल - भारत बनाम वेस्ट इंडीज वनडे2015 / 2026


 इस यूएसपी को मैच करना आसान नहीं !

वैभव सूर्यवंशी की पारी की यूएसपी (खास बात) बात पिछले सबसे तेज से करीब आधी गेंदों पर 200 का आंकड़ा छूना रहा. वैभव से पहले लिस्ट A का सबसे तेज दोहरा शतक करीब दो साल पहले कैंटरबरी के लिए खेलते हुए चैड बोवेस ने बनाया था. और तब उन्होंने इसके लिए 103 गेंद ली थीं, लेकिन वैभव ने यह आंकड़ा चैड बोवेस के मुकाबले लगभग उनसे आधी ही गेंदों में शामिल कर लिया. वैभव ने कारनामा करने के लिए चैड बोवेस से आधे से एक गेंद ज्यादा  ली. और 52 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर इतनी बड़ी लकीर खींच दी, जिसे पता नहीं कौन मिटाएगा और कब मिटाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India A, United Arab Emirates, India A Vs United Arab Emirates 11/24/2026 Iaua11242026275874, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com