विज्ञापन

गंभीर-युवराज-कोहली के बाद भारत को मिला नया 'बड़े मैचों का बादशाह', फाइनल आते ही बरसते हैं रन!

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने हाल के समय में जिस तरह से बड़े मुकाबलों में बल्लेबाजी की है. उसे देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह गंभीर, युवराज, विराट जैसे खिलाड़ियों के खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

गंभीर-युवराज-कोहली के बाद भारत को मिला नया 'बड़े मैचों का बादशाह', फाइनल आते ही बरसते हैं रन!
विराट कोहली और युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट में गौतम गंभीर, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों को बड़े मैच का हीरो माना जाता है. क्योंकि इन खिलाड़ियों ने प्रेशर भरे मुकाबले में कभी खुद को बिखरे नहीं दिया, बल्कि यहां उन्होंने धैर्य से काम लिया और ढहती हुई पारी को हमेशा संभालने का काम किया. यहीं वजह है कि देश की क्रिकेट में इनका नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित है. क्रिकेट पंडितों के बीच हमेशा एक सवाल उठता रहता है कि इन खिलाड़ियों के बाद भविष्य का वह कौन सा खिलाड़ी है जो इस जिम्मेदारी को आगे लेकर जाएगा? इसके जवाब में एक नाम फिलहाल सामने आता है. वह युवा तिलक वर्मा का है. तिलक ने पाकिस्तान के खिलाफ एक नाजुक स्थिति में विकेट पर लंगर डालते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. मगर हाल के दिनों में एक खिलाड़ी ने और लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं. सूर्यवंशी ने बड़े मुकाबलों में धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हर किसी को प्रभावित किया है. 

बड़े मैच के हीरो बने वैभव सूर्यवंशी!

हम ऐसे ही वैभव सूर्यवंशी को बड़े मैच का हीरो नहीं कह रहे हैं. 15 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल के दिनों में बड़े मौकों पर शानदार खेल दिखाते हुए हर किसी को प्रभावित किया है. मौजूदा समय में वह दलीप ट्रॉफी में शिरकत कर रहे हैं. जहां सेमी-फाइनल और फाइनल मुकाबले में भी उनका बल्ला जमकर चला है. ईस्ट जोन की तरफ से शिरकत करते हुए पहले सेमी-फाइनल मुकाबले में उन्होंने कुल 132 (92+40) रन बनाए. उसके बाद फाइनल मुकाबले में भी उनका बल्ला खुब चला है. उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में ही 44 रन ठोकते हुए हर किसी अपना दीवाना बना दिया है. 

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी बिखेरी थी चमक 

इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी वैभव का बल्ला खूब चला था. टीम के लिए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए महज 80 गेंदों में 175 रन कूट डाले थे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 15 चौके और 15 छक्के देखने को मिले थे. वैभव के इस आतिशी पारी के बदौलत भारतीय टीम खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई थी.

ट्राई सीरीज फाइनल 

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल की तरह ही ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में भी वैभव का बल्ला खूब गरजा था. श्रीलंका-ए के खिलाफ उन्होंने महज 29 गेंदों में 94 ठोक डाले थे. उनके पास शतक पूरा करने का सुनहरा मौका था. मगर वह महज 11 रनों से विशेष उपलब्धि हासिल करने से चूक गए थे.

यह भी पढ़ें- तिलक ने छेड़ा, वैभव फंस गए, फिर मैदान में हुआ बवाल, वर्मा का मास्टरप्लान को गया कामयाब, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com