दिल्ली के सत्यनिकेतन में बड़ा हादसा हुआ है. एक तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. इस इमारत में कई कॉलेज छात्र रहते थे. चश्मदीद ने बताया कि जब इमारत गिरी तो तेज आवाज आई और चारों तरफ अफरातफरी मच गई. आस-पड़ोस के लोग भागकर आए और कुछ लोगों को मलबे से निकाला. मलबे में से 'बचाओ... बचाओ' की आवाजें आ रही थीं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मलबे के नीचे काफी लोग दबे हो सकते हैं. वैसे भी आज रविवार है और ज्यादातर स्टूडेंट हॉस्टल में ही रहते हैं. इसलिए मलबे के नीचे दबे छात्रों की संख्या उम्मीद से ज्यादा हो सकती है. अभी तक जिनको निकाला, उनकी हालत काफी गंभीर लग रही थी.