विज्ञापन

एशियाड गोल्ड जीतते ही वैभव सूर्यवंशी ने लिया जय शाह का आशीर्वाद, इंटरनेट पर छाया वीडियो

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी चैयरमैन जय शाह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. यह भावुक और सम्मान से भरा पल कैमरे में कैद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एशियाड गोल्ड जीतते ही वैभव सूर्यवंशी ने लिया जय शाह का आशीर्वाद, इंटरनेट पर छाया वीडियो
वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत के मैच जीतने के बाद आईसीसी चैयरमैन जय शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाया. वहीं, गोल्ड मेडल जीतने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जय शाह के पैर छुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वैभव ने आईसीसी चैयरमैन जय शाह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. वहीं, भारत के मैच जीतने के बाद चेयरमैन जय शाह ने एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीमों की तारीफ की और कहा कि जापान में हुए इस बड़े टूर्नामेंट ने खेल के लंबे इतिहास में एक "गौरवशाली नया अध्याय" जोड़ा है.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाई गेम्स के क्रिकेट फाइनल को लेकर काफी उत्सुकता थी लेकिन शनिवार को यहां हुआ मुकाबला बिना किसी विवाद के संपन्न हुआ। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाए. फाइनल देखने के लिए तोक्यो, नागोया और जापान के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों के लिए यह दिन क्रिकेट के नाम रहा.पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत पर दबाव जरूर बनाया, लेकिन भारत का विशाल स्कोर निर्णायक साबित हुआ और उसने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीत लिया. 

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए जिसके बाद पाकिस्तान की टीम 192 रन ही 20 ओवर में बना सकी. इस तरह से भारत ने 19 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी शानदार रही. अभिषेक ने केवल 28व गेंद पर 61 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें | तिलक वर्मा टॉप-3 में, नंबर 1 पर यह बैटर, पाकिस्तान के खिलाफ पहले 5 T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गजों ने अपनी ही टीम को जमकर धोया, शोएब ने अयूब की लगाई क्लास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com