विज्ञापन

Video: बीच मैच में फैन ने गाया भोजपुरी गाना, Vaibhav Sooryavanshi का आया ऐसा रिएक्शन, बन गया माहौल

Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी जैमीसन को पहली गेंद पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर बोल्ड हो गए थे.इसके बाद जैमीसन ने उनके करीब जाकर आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी

Video: बीच मैच में फैन ने गाया भोजपुरी गाना, Vaibhav Sooryavanshi का आया ऐसा रिएक्शन, बन गया माहौल
Vaibhav Sooryavanshi reaction viral on bhojpuri song

Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026: दिल्ली के खिलाफ मैच में भले ही वैभव सूर्यवंशी कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 4 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर बोल्ड हो गए लेकिन मैदान पर 15 साल के इस खिलाड़ी का जलवा कम नहीें हुआ. दरअसल, मैच के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी गाने पर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. हुआ ये कि जब वैभव मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे तो दर्शक दीर्घा में मौजूद फैन्स अपने सामने वैभव को देखकर भोजपुरी गाना गाने लग जाते हैं. 

काइल जैमीसन को पड़ा महंगा

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद आक्रामक जश्न मनाना महंगा पड़ा. उन्हें आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने का दोषी पाते हुए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया. साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई.

जैमीसन को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 को तोड़ने का दोषी पाया गया. यह आर्टिकल ऐसी भाषा, हरकतें या इशारे करने से जुड़ा है जिससे किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान हो सकता है या दूसरे खिलाड़ी की प्रतिक्रिया आक्रामक हो सकती है.

आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "यह घटना पहली पारी के दूसरे ओवर में हुई, जब वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद, जैमीसन आक्रामक तरीके से उनके करीब पाए गए, जिससे बल्लेबाज आक्रामक रिएक्शन दे सकता था.

वैभव सूर्यवंशी जैमीसन को पहली गेंद पर चौका मारने के बाद अगली गेंद पर बोल्ड हो गए थे.इसके बाद जैमीसन ने उनके करीब जाकर आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी. 15 साल के सूर्यवंशी के सामने जाकर जैमीसन ने जोरदार ताली बजाई थी. जैमीसन ने गलती मान ली और मैच रेफरी, राजीव सेठ द्वारा लगाई गई सजा भी मान ली.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

ये भी पढ़ें-  Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, Indian Premier League 2026, Rajasthan Royals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com