Vaibhav Sooryavanshi post Viral: इस सीरीज में सभी की निगाहें 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्हें आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज में मौका नहीं मिल सका था.आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन दो मुकाबलों में सिर्फ 5 ही रन बना सके, अब इस बात पर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या भारत इस युवा खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका देगा या नहीं? वैसे टीम मैनेजमेंट ने इसपर अपना रूख अभी साफ नहीं किया है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर कहा है कि टीम मैनेजमेंट सोच-विचार करने के बाद ही अपना फैसला करेगी, अय्यर ने पहले मैच के लिए हुए प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में बताया है कि "किसी को नहीं पता कि क्या होने वाला है, हमें भी नहीं पता कि हम क्या करेंगे. यह काफी गोपनीय है." अय्यर ने पहले टी20 से पूर्व कहा ,‘‘ टीम में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है .ऐसा नहीं है कि एक ही खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है. '
कप्तान के इस बयान ने वैभव के डेब्यू पर संशय बनाए रखा है लेकिन 15 साल के खिलाड़ी वैभव ने पहले टी20 मैच से पहले एक पोस्ट शेयर किया है जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है. दरअसल, वैभव ने अपनो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ग्रेटफुल' इन.' और इसके बाद 'hourglass' (रेत की घड़ी) का इमोजी भी लगाया है.
कैप्शन और इमोजी ने बढ़ाई हलचल
इस इमोजी ने फैन्स के मन में हलचल मचा दी है. दरअसल, रेत की घड़ी इमोजी का मतलब काउंटडाउन के तौर पर देखा जाता है. जब कुछ नया होने वाला हो. अब वैभव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. सोशल मीडिया पर वैभव के पोस्ट पर फैन्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं. पूर्व दिग्गज और फैन्स चाह रहे हैं कि वैभव को मौका मिले लेकिन टीम मैनेजमेंट क्या फैसला करता है यह देखना काफी रोमांचक होगा.
Be grateful to God, ur parents & the whole country, don't get distracted by the hype, u r going to get the chance very soon, the clouds can cover the sun but not permanently the same way coaches & team management can't ignore u for a long time, May u stay fit n fine 😊👍
— Vinod sinha (@Vinodsinha4) July 1, 2026
Best of Luck Vaibhav 🤞
— Atul kush (@AtulAtulkush5) July 1, 2026
Grateful 🙏🇮🇳 ⏳ pic.twitter.com/YkVdNAl74s
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) June 30, 2026
इंग्लैंड को तोड़ दो फोड़ दो, नींबू जैसा निचोड़ दो। ईश्वर और 140 करोड़ भारतियों का आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।
— Mukund Singh (@singh_muku42875) July 1, 2026
क्या मिलेगा वैभव को डेब्यू का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20I मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट, डरहम में खेला जाएगा. यह मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, खासकर इंग्लैंड में गर्मियों की शुरुआत में. यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ़ 138 है, इसलिए वैभव जैसे आक्रामक बल्लेबाज को इस मैदान पर डेब्यू का मौका मिलना मुश्किल लग रहा है.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं