विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में काटा गदर, 29 गेंदों में ठोके 94, शतक ही नहीं इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी चूके

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव ने 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली. वैभव एक और बड़ा शॉट खेलने गए थे, लेकिन लपके गए इस दौरान वह ना सिर्फ शतक से चूके बल्कि एक मेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी चूक गए.

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में काटा गदर, 29 गेंदों में ठोके 94, शतक ही नहीं इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी चूके
Vaibhav Sooryavanshi Miss World Record of Fastest List A Hindred by Just one Shot

रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले आखिरी मैच खेल रहे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में 29 गेंदों में 10 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 94 रनों की पारी खेली. 50-50 ओवर के इस मुकाबले में वैभव ने 324.14 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे. वैभव सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर लिस्ट ए में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर गए. लेकिन एक दूसरे वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ एक शॉट से चूक गए. वैभव जिस गेंद पर आउट हुए, अगर उस पर छक्का लगता तो वह जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते.

लिस्ट ए में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम है, जिन्होंने 2023 में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया के मुकाबले में सिर्फ 29 गेंदों में शतक ठोका था. यह किसी भी बल्लेबाज का लिस्ट ए में सबसे तेज शतक रहा. वैभव के पास इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका था. अगर वैभव एक गेंद और ले लेते तो वह कम से कम डिविलियर्स से आगे जरूर निकल सकते थे, जिन्होंने 31 गेंदों में यह कारनामा किया था. 

लिस्ट ए में सबसे तेज शतक

  1. जेक फ्रेजर-मैकगर्क- 29 गेंद
  2. एबी डिविलियर्स-31 गेंद
  3. सकीबुल गनी-32 गेंद
  4. इशान किशन-33 गेंद
  5. अनमोलप्रीत सिंह-35 गेंद

बता दें, वैभव ने अपने पारी के दौरान जो 29 गेंद खेली, उसमें 18 गेंदों पर उन्होंने बाउंड्री लगाई, जबकि पारी के दौरान 4 गेंद उन्होंने डॉट खेली और पांच सिंगल लिए. वैभव को दो बार जीवनदान भी मिला. 

लगाया लिस्ट ए सबसे तेज अर्द्धशतक

वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. वैभव ने कौशल्या वीररत्ने के रिकॉर्ड को तोड़ा. कौशल्या ने साल 2005-06 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वहीं, भारत की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सरफराज खान के नाम दर्ज था, जिन्होंने विजय हजारे टूर्नामेंट में 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. वैभव ने सरफराज के इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है.

वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को फाइनल में विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 132 रन जोड़े. वैभव की आतिशी पारी के दम पर भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा सिर्फ 6.3 ओवर में पार किया. 15 वर्षीय बल्लेबाज के आगे श्रीलंका ए के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए. ट्राई सीरीज में अब तक रनों के लिए जूझते नजर आए वैभव ने फाइनल मैच में बल्ले से जमकर धमाल मचाया.

वैभव ने पारी के दूसरे ओवर में श्रीलंका के गेंदबाज शिराज के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 26 रन बटोरे. वैभव ने अब तक कुल 12 लिस्ट एक मुकाबले खेले हैं और उनका प्रदर्शन दमदार रहा है. लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव ने साल 2024 में अपना डेब्यू किया था. वह लिस्ट ए क्रिकेट में बिहार के लिए 190 रनों की शानदार पारी भी खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: जो रूट का तहलका, टेस्ट में 14 हजार रन पूरे, 149 सालों के इतिहास में ऐसा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 454 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन, लगाई लिस्ट ए की सबसे तेज फिफ्टी

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, India A
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com