Vaibhav Sooryavanshi vs Mohsin Khan: राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में पहली बार अपने आईपीएल करियर का मेडन ओवर खेला. 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर को LSG के तेज गेंदबाज़ मोहसिन खान ने पूरी तरह से बांधकर रखा और आखिर में आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया. पावरप्ले में घटी इस अनोखी घटना ने क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मचा दी है. बता दें कि जब मोहसिन ने वैभव को आउट किया तो उनका जश्न भी देखने लायक था. सोशल मीडिया पर मोहसिन खान का जश्न वायरल हो रहा है.
शानदार रणनीति से वैभव को फंसाया
वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी, उन्होंने 11 गेंदों में दो शानदार चौकों की मदद से 8 रन बना लिए थे. लेकिन जब चौथे ओवर में मोहसिन खान गेंदबाजी करने आए, तो सब कुछ बदल गया. इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने बेहद अनुशासित लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की, जिसने वैभव को हाथ खोलने का जरा भी मौका नहीं दिया. यह पूरे टूर्नामेंट में वैभव का पहला मेडन ओवर था, जो इस बात का साफ संकेत था कि LSG के गेंदबाज़ी आक्रमण ने इस शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर के खिलाफ अपनी पूरी तैयारी कर रखी थी.
दिग्विजय सिंह राठी का शानदार कैच
राजस्थान की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर, मोहसिन खान ने ऑफ स्टंप पर एक लेंथ डिलीवरी फेंकी, वैभव सूर्यवंशी ने लेग साइड की तरफ एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठते हुए कवर की तरफ चली गई. गेंद जब हवा में घूम रही थी, तब दिग्विजय सिंह राठी पीछे की ओर दौड़ते हुए आए और उन्होंने एक शानदार कैच लपका. दिग्विजय सिंह राठी संयम बनाकर रखा और गेंद के नीचे सही जगह पर पहुंचे. उन्होंने इस कैच को बेहद आसान बना दिया.
Mohsin Khan ने वैभव सूर्यवंशी और हेटमायर को आउट किया !#LSGvsRR #RRvsLSG Mayank Yadav Mohammed Shami pic.twitter.com/yXUz8IsPPm
— Amrita Yadav (@AmritaYada60221) April 22, 2026
सोशल मीडिया पर फैन्स ने किया रिएक्ट
Never thought in my wildest dreams that Vaibhav Sooryavanshi would play 6 dot balls 😳💔#IPL2026 #IPL #LSGvsRR #Cricket #T20Cricket #IPLMatchDay #CricketTwitter pic.twitter.com/FMweahuzmo
— Rushikesh Vadolkar (@RVadolkar) April 22, 2026
WICKET MAIDEN BY MOHSIN KHAN vs VAIBHAV SOORYAVANSHI 🫡🔥 pic.twitter.com/Grn3Z64Y5H
— Vivek (@vivek_sing7845) April 22, 2026
Mohsin Khan bowled a maiden against Vaibhav Sooryavanshi & also picked his wicket 🔥#LSGvsRR pic.twitter.com/he2jnoiftz
— Adarsh (@Adarsh_Jha_07) April 22, 2026
Vaibhav Sooryavanshi plays out a MAIDEN OVER!!! 🤯
— V Naveen Kumar (@imVNaveen) April 22, 2026
Gets out to Mohsin Khan of the 6th ball.
Biggest shock in @IPL maidens since Sehwag paaji played a MAIDEN vs Malinga.#LSGvsRR#IPL2026
Vaibhav Sooryavanshi 8(11) par out 💔
— Manish (@KingKong101) April 22, 2026
Aaj start mila tha, par usko badi innings me convert nahi kar paaya 😞
Pressure aur timing dono ne saath nahi diya
Lekin talent wahi hota hai jo aise din ke baad aur khatarnak comeback kare 💪🔥 #RRvsLSG #IPL2026 #VaibhavSooryavanshi pic.twitter.com/lqhdsqnZ4s
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं