विज्ञापन

विराट को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले राजकुमार शर्मा बोले- वैभव ने UAE के बॉलर्स को खिलौना बना दिया, दिल से बधाई

यूएई के खिलाफ 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा हो रही है. विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी युवा बल्लेबाज की जमकर प्रशंसा करते हुए उनकी बल्लेबाजी को असाधारण और बेहद सराहनीय बताया है.

विराट को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले राजकुमार शर्मा बोले- वैभव ने UAE के बॉलर्स को खिलौना बना दिया, दिल से बधाई
राजकुमार शर्मा और वैभव सूर्यवंशी
@ANI/BCCI

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो गए हैं. यूएई के खिलाफ खेली गई 204 रनों की दोहरी शतकीय पारी के बाद उन्होंने युवा बल्लेबाज की जमकर सराहना की है. राजकुमार शर्मा ने ANI के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, 'यह वास्तव में एक शानदार पारी थी. इतनी कम उम्र के खिलाड़ी का इस तरह बल्लेबाजी करना बेहद असाधारण और सराहनीय है. जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की. जिस तरह उन्होंने छक्के लगाए. उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह यूएई के गेंदबाजी आक्रमण के साथ खेल रहे हों. मैं इस रिकॉर्ड के लिए उन्हें दिल से बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने एक बेहतरीन पारी खेली है.'

लिस्ट 'ए' क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने वैभव

मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की. इन्हीं उपलब्धियों में जो एक विशेष रिकॉर्ड रहा. वह यह था कि वैभव सूर्यवंशी लिस्ट 'ए' क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी से पहले यह बड़ा रिकॉर्ड चैड बोवेस के नाम दर्ज था. जिन्होंने ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरी शतकीय पारी खेली थी. मगर पिछले मुकाबले में केवल 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ते हुए उन्होंने यह विशेष उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले गेंदबाज 

52 गेंद - वैभव सूर्यवंशी - बनाम यूएई 2026 
103 गेंद - चैड बोवेस - बनाम ओटागो 2024
114 गेंद - एन जगदीशन - बनाम अरुणाचल 2022 
114 गेंद - हैरी ब्रूक - बनाम श्रीलंका 2026

लिस्ट 'ए' की एक इनिंग्स में सबसे ज्यादा लगाने वाले बल्लेबाज 

28 छक्के -  वैभव सूर्यवंशी - बनाम यूएई 2026 
23 छक्के - डार्सी शॉर्ट - बनाम क्वींसलैंड 2018 
21 छक्के - बेवोन जैकब्स - बनाम ओटागो 2026

204 रन बनाने में कामयाब रहे वैभव सूर्यवंशी

मुकाबले के दौरान विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कुल 53 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 384.90 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 28 छक्के और सात चौके देखने को मिले. 

यह भी पढ़ें- 28 छक्के, 53 गेंद, 204 रन, वैभव सूर्यवंशी के कोच बोले- ये है जेनरेशनल खिलाड़ी, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com