विज्ञापन

क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने भेजा संदेश, बोले- 'मुझमें सभी फॉर्मेट खेलने की क्षमता'

रिकॉर्ड तोड़ने वाले 204 रन बनाने के बाद, वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्हें सिर्फ एक T20 बल्लेबाज के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, वैभव ने जोर देकर कहा कि उनमें खेल के सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.

क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने भेजा संदेश, बोले- 'मुझमें सभी फॉर्मेट खेलने की क्षमता'
तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी
BCCI

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की और केवल 53 गेंद पर 204 रन की पारी खेली, अपनी पारी में वैभव ने 28 छक्के लगाए. वैभव की तूफानी पारी के दम पर भारत ए ने 15वें ओवर में ही 250 रन का टारगेट को हासिल कर लिया. वैभव की बल्लेबाजी ने विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया. एक ओर जहां वैभव ने 50 ओवर वाले मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का कमाल किया तो वहीं दूसरी ओर मैच को बाद वैभव ने ऐलान किया है कि वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खुद को देखना चाहते हैं. 

मैच के बाद वैभव ने बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में इस युवा खिलाड़ी ने एक बार फिर लंबे फॉर्मेट में खेलने की अपनी इच्छा जताई है. उनका कहना है कि उनमें स्थिति की मांग के अनुसार अपने खेल को ढालने की क्षमता है.

BCCI की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "आईपीएल के बाद भी मैंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं तीनों फॉर्मेट में खेल सकता हूं.मैं स्थिति के हिसाब से अपने खेल को ढाल सकता हूं और मेरा अपने खेल पर पूरा कंट्रोल है. वैभव सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि पिच से गेंदबाजों को कोई खास मदद नहीं मिल रही थी, जिसने उनकी रिकॉर्ड तोड़ने वाली पारी में अहम भूमिका निभाई. 

उन्होंने आगे कहा, "पिछले दो मैचों में भी मेरी अप्रोच यही थी, क्योंकि मैं लंबे फॉर्मेट में एक लंबी पारी खेलना चाहता था. लेकिन जब मैंने विकेट को देखा, तो लगा कि इससे गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी, इसलिए मैंने अपनी ताकत पर भरोसा रखा."

15 साल के वैभव ने कहा, "मेरा माइंडसेट बस मैदान पर जाकर यह देखने का था कि विकेट कैसा है. मैंने कुछ गेंदों को परखा और देखा कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही है, इसलिए मैंने अपने खेल पर भरोसा जताया. पिछले दो मैचों और घरेलू क्रिकेट के एक मैच में मैं रन नहीं बना पाया था, जिससे मेरा ध्यान थोड़ा भटक रहा था."

यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी की बैट की कीमत में 500% उछाल, विराट को भी पीछे छोड़ा

यह भी पढ़ें | सहवाग-गावस्कर ओपनर, नंबर 4 पर विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर ने चुनी ऑल टाइम ODI प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | पहली बार IPL ऑक्शन में दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी, सहवाग के बेटे आर्यवीर पर रहेंगी नजरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Gautam Gambhir, India A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com