विज्ञापन

Gold Price: आजादी के समय 10,000 रुपये से भी कम में मिल जाता था एक किलो सोना, आज वैल्‍यू इतने करोड़ों में

आजादी के समय करीब ₹8,862 में 1 किलो सोना खरीदा जा सकता था. वहीं आज 1 किलो सोने की कीमत ₹1.52 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. यानी उस समय का ₹10,000 का सोना आज करोड़ों की वैल्यू का होता. सोने के इस लंबे सफर में इसकी कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली.

Gold Price: आजादी के समय 10,000 रुपये से भी कम में मिल जाता था एक किलो सोना, आज वैल्‍यू इतने करोड़ों में
Gold Rate History: 1947 से 2026 तक का रेट चार्ट

Gold Price 1947 vs 2026: सोने की कीमत आज आसमान छू रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1947 में सोने की कीमत कितनी हुआ करती थी? भारत की आजादी के समय यानी 1947 में 10 ग्राम सोने का भाव सिर्फ 88.62 रुपये प्रति ग्राम था. यानी 1 किलो सोना खरीदने के लिए करीब 8,862 रुपये ही खर्च करने पड़ते. यानी 10,000 रुपये से भी कम में 1 किलो सोना घर आ जाता. आज यही 1 किलो सोना ₹1.52 करोड़ रुपये किलो से ज्यादा का हो चुका है.  यानी 79 साल में सोने की कीमत करीब 1,718 गुना बढ़ गई.

आजादी के बाद से अब तक सोने ने कब-कब बड़ी छलांग लगाई? 1947 में 88 रुपये से शुरू हुआ इसका सफर 1.52  लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक कैसे पहुंचा? आइए, साल-दर-साल सोने के भाव के पूरे सफर को आसान भाषा में समझते हैं...

1947 से 1973 तक सोने का भाव कितना बढ़ा?

आजादी के बाद शुरुआती सालों में सोने की कीमत में बहुत तेज बढ़ोतरी नहीं हुई. 1950 में 10 ग्राम सोना 99.18 रुपये का था. 1955 में भाव घटकर 79.18 रुपये रहा. 1959 में यह बढ़कर 102.56 रुपये पहुंच गया.इसके बाद भी कीमत धीरे-धीरे बढ़ती गई. 

1974 में 500 और 1980 में 1,000 रुपये के पार

1974 में सोने ने पहली बार 500 रुपये का आंकड़ा पार किया और भाव 506 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इसके बाद 1980 में सोना पहली बार चार अंकों में पहुंचा और इसका भाव 1,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 

2000 के बाद सोने में आई तेज रफ्तार

साल 2000 में 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹4,400 था. 2005 तक यह ₹7,000 और 2007 में ₹10,800 पहुंच गया. यानी इस दौर में सोने ने पांच अंकों का आंकड़ा पार कर लिया.2011 में सोना ₹26,400 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. 2015 में भाव ₹26,343 रहा, जबकि 2020 में यह बढ़कर ₹48,651 हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

2022 से 2026 में सोना लाख के पार

2022 में सोने का भाव ₹52,670 प्रति 10 ग्राम था. 2024 में यह ₹77,913 और 2025 में ₹1,00,000 तक पहुंच गया.अब 2026 में सोने का भाव ₹1,52,233 प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच चुका है. इस हिसाब से 1 किलो सोने की कीमत ₹1.52 करोड़ से ज्यादा बैठती है.

1947 से 2026 तक कितना बदल गया सोने का भाव?

सिर्फ साल 1947 और 2026 को बीच सोने की कीमत देखें तो अंतर साफ नजर आता है. आजादी के समय ₹8,862 के आसपास में 1 किलो सोना खरीदा जा सकता था. वहीं 2026 में उसी 1 किलो सोने की कीमत ₹1.52 करोड़ से ज्यादा हो गई है.यानी करीब 79 साल में सोने की कीमत ने लंबा सफर तय किया है. 

ये भी पढ़ें- Gold Price: आजादी के समय 10,000 रुपये से भी कम में मिल जाता था एक किलो सोना, आज वैल्‍यू इतने करोड़ों में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Rate, Gold Price, Gold Rate History, Gold Price India, 10 Gram Gold Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com