विज्ञापन

गजब! अर्शदीप ने 2024 में किया, हार्दिक ने 2025 में दोहराया, अब मयंक ने 2026 में पूरी की हैट्रिक, विशेष कारनामा

मयंक यादव भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह विशेष उपलब्धि केवल अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या के नाम दर्ज थी.

गजब! अर्शदीप ने 2024 में किया, हार्दिक ने 2025 में दोहराया, अब मयंक ने 2026 में पूरी की हैट्रिक, विशेष कारनामा
मयंक यादव

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है. जहां देश के होनहार तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाते हुए इतिहास रच दिया है. वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. मयंक से पहले यह विशेष उपलब्धि केवल अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या के नाम दर्ज थी. अर्शदीप ने सर्वप्रथम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान अमेरिकी बल्लेबाज शायन जहांगीर को पहली ही गेंद पर आउट करते हुए रिकॉर्ड बनाया था. उसके बाद पंड्या ने एशिया कप 2025 में इस कारनामे को दोहराया. उस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब को पहली गेंद पर आउट किया था. अब मयंक यादव ने विशेष उपलब्धि को हासिल किया है. उन्होंने हरारे में ब्रायन बेनेट को मैच की पहली ही गेंद पर आउट किया है. 

टी20 इंटरनेशनल मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज 

अर्शदीप सिंह - शायन जहांगीर (अमेरिका) -  नसाऊ - टी20 वर्ल्ड कप 2024
हार्दिक पंड्या - सैम अयूब (पाकिस्तान) - दुबई - एशिया कप 2025
मयंक यादव - ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) - हरारे - 2026

ईशान किशन ने विकेट के पीछे पकड़ा शानदार कैच 

मयंक यादव की विशेष उपलब्धि में विकेटकीपर खिलाड़ी ईशान किशन का भी अहम योगदान रहा. विकेट के पीछे मुस्तैदी से तैनात किशन ने पहली ही गेंद पर कोई गलती नहीं की. उन्होंने शानदार कैच लपकते हुए ब्रायन बेनेट को पवेलियन का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के दौरान बेनेट ने पारी का आगाज करते हुए महज एक गेंद का सामना किया. इस बीच वह खाता भी नहीं खोल पाए. 

दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे मयंक

मैच के दौरान मयंक यादव ने भारत की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 4.50 की इकॉनमी से 18 रन खर्च करते हुए  दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उन्होंने ब्रायन बेनेट (00) और डिओन मेयर्स (06) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. बेनेट  को उन्होंने किशन के हाथों कैच आउट किया, जबकि वह मेयर्स को उन्होंने शिवम के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नए शेर मैदान में! कुरेन और न्याम्हूरी आज भारत से लेंगे पंगा, जानें उनका करियर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Mayank Prabhu Yadav, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com