आईपीएल 2026 (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है. टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला बीते बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के बदौलत 47 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. युवा बल्लेबाज के इस प्रचंड रूप को देख हर कोई हैरान है. लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं. इसी कड़ी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विध्वंसक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने भी उनकी प्रशंसा की है. उन्होंने क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है.
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिस गेल के नाम दर्ज था. जिन्होंने 2012 में शिरकत करते हुए कुल 59 छक्के लगाए थे. मगर बीते कल एसआरएच के खिलाफ 12 छक्के उड़ाते हुए वैभव ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. जारी सीजन में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से कुल 65 छक्के निकल चुके हैं और अब वह आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं.

Photo Credit: @BCCI
IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीन बल्लेबाज
65 छक्के - वैभव सूर्यवंशी
59 छक्के - क्रिस गेल
52 छक्के - आंद्रे रसेल
एलिमिनेटर मुकाबले मुकाबले में खूब चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बीते कल सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंढीगढ़ में खेला गया. जहां पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. मैच के दौरान उन्होंने कुल 29 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 334.48 की स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को पांच चौके और 12 छक्के देखने को मिले.
यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर को देखते ही दौड़े चले आए वैभव सूर्यवंशी और छुए पैर, वायरल हो रहा वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं